सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के फायदे

सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के फायदे

Benefits of Drinking Lukewarm Water On An Empty Stomach In The Morning

अक्सर लोग सुबह की शुरुआत चाय या काफी से करना पसंद करते हैं। लकिन खाली  पेट चाय का सेवन करने से कई तरह की पाचन समस्याएं हो सकती हैं। आप इसकी जगह गुनगुना पानी पी सकते हैं। यह पाचन के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। इसके साथ ही सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। अगर आप शरीर की कई बिमारियों से बचना चाहते हैं तो सुबह गुनगुने पानी का सेवन जरूर करें। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट गुनगुना पानी क्यों पीना चाहिए? 


सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के फायदे

Benefits Of Drinking Lukewarm Water On An Empty Stomach In The Morning

1. कब्ज से राहत दिलाता है:

खाली पेट गुनगुना पानी पीने से कब्ज में राहत मिलती है। गर्म पानी शरीर से वेस्ट प्रोडक्ट को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इससे कब्ज में बिना किसी परेशानी के मल त्याग किया जा सकता है। जिन लोगो को अक्सर गैस, एसिडिटी जैसी बीमारी रहती है, उनके लिए सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आंतों को संकुचन में मदद मिलती है। इससे आंतों में अटका मल बाहर आ जाता है और कब्ज से राहत मिलती है।

2. शरीर को डिटॉक्स करता है: 

सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। गुनगुना पानी पीने से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे आंत में मौजूद भोजन जल्दी ब्रेकडाउन हो जाता है और पाचन अच्छा रहता है। रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेजी से होता है और डाइजेशन को बेहतर बनाए रखने में भी मदद मिलती है। अगर आप रोजाना गुनगुने पानी में नींबू की 2-3 बूंदे डालकर पीते हैं, तो इससे आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

3. वजन कम करने में सहायक:

रोज सुबह या फिर पूरे दिन गर्म पानी पीने से वजन घटाने की प्रक्रिया में तेजी आती है। गर्म पानी शरीर में जमे फैट को काटकर निकाल देता है। इसके अलावा, भूख को भी कम कर देता है। अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो रोजाना नींबू के पानी में जीरा डालकर पियें। इससे आपको जल्दी वजन घटाने में मदद मिलेगी। 

4. पाचन बेहतर बनाता है:

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है। यदि आप पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो रोजाना सुबह गुनगुना पानी पियें। सुबह खाली पेट और रात को खाना खाने के कुछ देर बाद गर्म पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

5. रक्त संचार में सुधार करता है: 

गुनगुना पानी पीने से रक्त संचार में सुधार होता है। गर्म पानी पीने से शरीर गर्म रहता है और रक्त प्रवाह में सुधार होता है। गुनगुना पानी हमारे शरीर में जमने वाले फैट को बाहर निकाल देता है, जिससे आप तनावमुक्त महसूस करते हैं। गर्म पानी पीने से इम्यून सिस्टम भी अच्छा रहता है। 

6. त्वचा के लिए फायदेमंद:

यह त्वचा में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है। इससे त्वचा का स्वास्थ्य बेहतर होता है और उम्र बढ़ने के लक्षण कम होते हैं। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और शुष्कता को रोकता है। इससे त्वचा में एक स्वस्थ चमक आती है। यह चेहरे को शाइनी बनाता है। और रोम छिद्रों को खोलता है, जिससे त्वचा से टॉक्सिन और गंदगी निकल जाती है। 

7. शरीर हाइड्रेट रहता है:

हमारा शरीर ठंडे पानी की तुलना में गर्म पानी को जल्दी Absorb कर लेता है। इसी कारण ठंडे पानी की तुलना में गर्म पानी शरीर को ज्यादा हाइड्रेट रखता है। 

8.  गले की खराश:

ठंड के मौसम में सर्दी की वजह से खांसी होना आम बात है लेकिन, खांसने से कई बार गला छिल जाता है। जिससे गले में सूजन, खराश जैसी परेशानी होती है। हल्का गुनगुना पानी पीने से गले की खराश ठीक होती है। 


यदि आप इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहते हैं, तो शुरूआत में धीरे-धीरे शुरू करें और ध्यान दें कि पानी का तापमान अधिक न हो, ताकि आपका शरीर इसे सहजता से स्वीकार कर सके।


हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-
How Can We Help You?:-
  • उचित मार्गदर्शन
  • आहार संबंधी सलाह
  • उचित सलाह डॉक्टर द्वारा परामर्श {Proper Consultation By Doctor}

OUR SERVICES

  • Physiotherapy
  • Doctor Consultations
  • Nursing
  • Trained Attendants
  • Lab Tests
  • Counceling
  • Web Development
  • Education & Training
  • Digital Marketing
  • Yoga & Meditation

किसी भी सहायता के लिए निम्न नंबरों में सम्पर्क करें।
05946-311012, 9773510668 , 8126606024




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ