Benefits of Eating Jaggery In Winter

 सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे

Benefits of Eating Jaggery In Winter

गुड़ सबसे हेल्दी खाद्य पदार्थ में से एक है, जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये सर्दियों के दौरान सबसे ज्यादा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ में से एक है। गुड़ को अक्सर लोग सर्दियों के मौसम में खाना पसंद करते हैं। बहुत से लोग हैवी खाने के बाद और सांसों की दुर्गंध से बचने के लिए भी गुड़ का सेवन करते हैं। गुड़ खाना सेहत के लिए फाफी फायेमंद है। यह विटामिन, मिनरल, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है। गुड़ खाने से सर्दी, खासी सहित कई बीमारियां दूर होती हैं। गुड़ का सेवन करना, चीनी के सेवन करने से कई ज्यादा फायेदमंद होता है। गुड़ एक नेचुरल स्वीटनर का काम करता है। इसलिए यह रिफाइंड चीनी से कई ज्यादा लाभ पहुँचाता है। बाजार में कई प्रकार और रंगों जैसे हल्का पीला, लाल या भूरा आदि प्रकार के गुड़ मिलते हैं। गुड़ में पोषक तत्वों समेत सर्दियों में  खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं।  


सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे 

Benefits Of Eating Jaggery In Winter

1. शरीर गर्म रखें:

गुड़ की तासीर गर्म होती है। सर्दियों में गुड़ खाने से मेटाबॉलिज़्म तेज होता है, जिससे शरीर में गर्माहट रहती है। गुड़ के सेवन से सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद मिलती है। यह तुरंत ऊर्जा पाने का एक बेहतर स्रोत है। खजूर का गुड़ शरीर को सबसे ज्यादा गर्माहट देता है। 

2. इम्यूनिटी मजबूत करें: 

सर्दियों के मौसम में, गुड़ न केवल मिठास बढ़ाता है, बल्कि यह आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। यदि आप सर्दियों में निरोग रहना चाहते हैं तो गुड़ का सेवन जरूर करें, ऐसा इसलिए क्योंकि गुड़ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करता है इसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, और विटामिन्स जैसे अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं यह सर्दियों में  इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है। 

3. सर्दी-जुकाम में फायदेमंद:

गुड़ एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है और शरीर में सूजन को रोकने मे मदद करता है। इस वजह से सर्दी-जुकाम में इसे खाना फायदेमंद हो जाता है। इससे गले की खराश समेत कई समस्याओं में कमी आती है। इसके अलावा सिर दर्द और कमजोरी में भी ये मददगार है क्योंकि गुड़ में आयरन है और ये आयरन रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देता है।

4. अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद: 

गुड़ में मौजूद मिनरल्स संक्रमण के खिलाफ शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। गुड़ शरीर में आंतरिक गर्मी प्रदान करता है। अस्थमा के मरीजों को खासकर ठंड के दिनों में शरीर में आंतरिक गर्मी की जरूरत पड़ती है। इसलिए अस्थमा के मरीजों को दिन में गुड़ का एक टुकड़ा जरूर खाना चाहिए।

5. एनीमिया से बचाता है: 

सर्दियों में गुड़ खाने से एनीमिया से बचा जा सकता है। गुड़ में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही गुड़ में आयरन और फोलेट की मात्रा सबसे अधिक होती है। इसके सेवन से हीमोग्लोबिन और ब्लड का निर्माण बढ़ता है। इसके अलावा, गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ़्लेमेटरी गुण भी होते हैं। 

6. ब्लड सर्कुलेशन में फायदेमंद:

गुड़ खाने से रक्त संचार बढ़ता है क्योंकि इसमें आयरन होता है जो हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। हीमोग्लोबिन वह प्रोटीन है जो ऑक्सीजन को शरीर के ऊतकों और कोशिकाओं तक पहुंचाता है। जब शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर अच्छा रहता है तो रक्त संचार भी बेहतर होता है। 

7. जोड़ों की समस्या दूर करने में सहायक:

सर्दियों में गुड़ खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। गुड़ में कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही, गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ़्लेमेटरी गुण भी होते हैं। जो सूजन कम करने में मदद करते हैं। साथ ही गुड़ में आयरन और कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।  

8. पाचन तंत्र मजबूत करता है:

सर्दियों में गुड़ खाने से पाचन में सुधार होता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और वजन घटाने में भी मदद करता है। गुड़ में मौजूद खनिज पदार्थ शरीर में लौह तत्व (हिमोग्लोबिन) की वृद्धि करते हैं। इसमें मौजूद रेचक गुण कब्ज को रोकते हैं और पाचन एंजाइमों को सक्रिय करते हैं।

9. Energy बढ़ाता है:

सर्दियों में गुड़ खाने से शरीर में गर्माहट बढ़ती है और रक्त वाहिनियां सिकुड़ती नहीं हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। गुड़ में आयरन और फ़ॉलिक एसिड होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। गुड़ में नैचुरल शुगर होती है, जो ऊर्जा देती है और ठंड से बचाती है। 

10. गैस, बदहजमी, और मतली आने जैसी शिकायतों से छुटकारा मिलता है:

खाने के बाद गुड़ का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसका सेवन अगर खाने के बाद किया जाए तो खाना आसानी से हजम होता है। साथ ही यह बदहजमी,मतली और अपच जैसी परेशानियों को दूर करता है। 

कुछ लोगों को सीधे तौर पर गुड़ खाना नहीं पसंद होता है। ऐसे लोग ठंड के समय गुड़ के लड्डू, चिक्की और तिल के लड्डू बनाकर गुड़ खा सकते हैं। आप हर दिन लगभग 25 ग्राम तक गुड़ का सेवन कर सकते हैं। 

इसके अतिरिक्त गर्मियों में गुड़ नहीं खाना चाहिए। गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए नाक से खून निकलने की शिकायत बढ़ जाती है। चीनी के मुकाबले गुड़ ज्यादा मीठा होता है। अगर गुड़ का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए, तो ब्लड शुगर की समस्या बढ़ सकती है।  

हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-
How can we help you?:-        

  • उचित मार्गदर्शन
  • आहार संबंधी सलाह 
  • उचित सलाह डॉक्टर द्वारा परामर्श {Proper Consultation By Doctor}

OUR SERVICES 

  • Physiotherapy
  • Doctor Consultations 
  • Nursing
  • Trained Attendants
  • Lab Tests
  • Counseling
  • Web Development
  • Education & Training
  • Digital Marketing

किसी भी सहायता के लिए निम्न नंबरों में सम्पर्क करें।  
05946-311012, 9773510668 , 8126606024



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ