कब्ज होने का कारण, लक्षण और घरेलू उपचार

 कब्ज होने का कारण, लक्षण और घरेलू उपचार

Causes, Symptoms, and Home Remedies for Constipation


Specialization:- Gastroenterologist
विशेषज्ञता:- जठरांत्र चिकित्सक

आइए पहले जानते हैं 

कब्ज क्या है ?

जब आपका पेट साफ नहीं हो पाता, तो इसे कब्ज कहते हैं। कब्ज एक सामान्य पाचन सम्बन्धी समस्या है। जब किसी व्यक्ति को मल त्यागने में परेशानी या सप्ताह में तीन बार से कम मल त्याग होता है तो इस स्थिति को कब्ज (Constipation) कहते हैं। मल त्याग (Bowel Movement) की अवधि हर इंसान के लिए अलग-अलग हो सकती है कुछ लोगों की Bowel Movement दिन में तीन बार होती हैं तो कुछ लोगों की हफ्ते में कुछ ही बार। अगर सप्ताह में 3 दिन से ज्यादा बार आपकी बॉवेल मूवमेंट नहीं होती है तो इसे ही कब्ज होना कहते हैं। यह थोड़ा गंभीर हो सकता है, क्योंकि इस स्थिति में Stool और ज्यादा सख्त हो जाता है और उसे पास करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।



कब्ज के लक्षण 

Symptoms Of Constipation

  • पेट में भारीपन महसूस होना 
  • पेट में मरोड़ होना
  • शौच के बाद भी पेट साफ नहीं होना 
  • मल का सख्त होना
  • मल त्याग के दौरान जोर लगाना
  • नियमित रूप से मल त्याग नहीं होना
  • कभी-कभी मतली और उल्टी होना
  • पेट में सूजन होना या पेट का फूलना 
  • सुबह Toilet देर तक बैठे रहना 

कब्ज होने के कारण 

Causes of Constipation

  • डाइट में रेशेदार आहार (केला, सेब, बादाम, अनार, बाजरा, राजमा, दाल, गाजर, चना,  मटर आदि) की कमी होना
  • मैदा से बने उत्पादों और तेल में तली हुई चीजों का अत्यधिक सेवन करना
  • मिर्च और मसालेदार भोजन का अधिक सेवन करना
  • कम मात्रा में पानी पीना 
  • रात में देर से भोजन करना
  • अधिक मात्रा में चाय और कॉफी का सेवन करना
  • हार्मोन्स में असंतुलन होना
  • थायरॉइड की परेशानी होना
  • लंबे समय तक दर्द निवारक दवाओं का सेवन करना
  • पेशाब को अधिक समय तक रोक कर रखना
  • शरीर में पानी की कमी होना
  • भोजन को पूरी तरह से चबाए बिना ही ग्रहण करना
  • शरीर में कैल्शियम और पोटैशियम की कमी होना
  • अधिक मात्रा में मांस का सेवन करना
  • आंत या लिवर सम्बन्धी बीमारियों से पीड़ित होना

कब्ज का घरेलू इलाज 

Home Remedies for Constipation

कब्ज को ठीक करने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए और अपने खाने में फाइबर से बनी चीजों को शामिल करना चाहिए। 

1. गर्म दूध में घी 

गर्म दूध के साथ घी का सेवन सबसे पुराना और असरदार नुस्खा है। इस नुस्खे के 10 से 15 मिनट के अंदर मल त्याग हो जाता है। इसके लिए आपको गुनगुने या गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पीना है। घी मल को नमी देखर नरम करने में मदद करता है। साथ ही गर्म दूध का सेवन पेट को तेजी से साफ करने में मदद करता है। 

2. मुनक्के के पानी का सेवन 

मुनक्के में फाइबर और Laxative गुण होते हैं, जो Bowel Movement को आसान बनाते हैं। मुनक्के का पानी पेट साफ करता है और मल को ढीला कर कब्ज से राहत दिलाता है। इससे पाचन तंत्र भी मज़बूत होता है। मुनक्के को रात में पानी में भिगोकर रख देना चाहिए और सुबह उठकर उसका सेवन करना चाहिए। 

3. जीरा और अजवाइन

जीरा और अजवाइन का सेवन करना पेट की समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे पेट साफ होने के साथ एसिडिटी, उल्टी आना, पेट दर्द, पेट में मरोड़ आदि सभी समस्याओं से जल्द राहत मिलती है। इसके लिए आपको दो चम्मच अजवाइन के साथ दो चम्मच जीरा भूनकर पीसकर उसमें आधा चम्मच काला नमक मिलाएं और गर्म पानी से साथ सेवन करें।


4. सौफ 

सौफ कब्ज से राहत दिलाने में मददगार है। सौफ का पानी पीने से पाचन तंत्र को लाभ  होता है और कब्ज से राहत मिलती है। सौफ का पानी बनाने के लिए, रात में एक गिलास पानी में दो चम्मच सौफ और मिठास के लिए थोड़ी सी मिश्री (Sugar Candy) भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें।  


 5. मुलेठी 

मुलेठी में Anti-Viral, Anti-Inflammatory और Anti-Bacterial गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं। यह कब्ज से राहत देता है। Gastric और Peptic अल्सर को रोकता है। इसके अलावा, यह प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने, बीमारियों और संक्रमणों को दूर रखने में सहायक है। मुलेठी के टुकड़े को चूसकर खाएं या मुलेठी की कुछ छड़ियों को पानी में उबालें और घूंट-घूंट करके पिएं। 

6. अलसी का सेवन  

अलसी के बीजों में मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सुधार करते हैं। अलसी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। अलसी के बीजों में प्रोटीन, फ़ाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा होती है। अलसी के बीजों के सेवन से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। पेट साफ करने के लिए रोजाना एक से चार चम्मच तक अलसी का सेवन करें। इसे आप दलिया, सूप या ओट्स में मिलाकर खा सकते हैं। चाहें तो एक ग्लास पानी में पिसी हुई अलसी पी सकते हैं। इस दिन में एक या दो बार पीने से कब्ज में फायदा होगा।


7. शहद 


शहद कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। कब्ज से राहत पाने के लिए, सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर पियें या रोज सुबह एक चम्मच शहद के साथ नींबू पानी पिएं या दूध में शहद डालकर भी पी सकते हैं। 



हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-
How can we help you?:-                    
  • प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल   
  • रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
  • रोगी को प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा योग शिक्षा और ध्यान लगाने में मार्गदर्शन
  • उचित मार्गदर्शन
  • उचित सलाह डॉक्टर द्वारा परामर्श {Proper Consultation By Doctor}

OUR SERVICES

  • Physiotherapy
  • Doctor Consultations 
  • Nursing
  • Trained Attendants
  • Lab Tests
  • Counseling
  • Web Development
  • Education & Training
  • Digital Marketing
  • Yoga & Meditation

किसी भी सहायता के लिए निम्न नंबरों में सम्पर्क करें।  
05946-311012, 9773510668 , 8126606024








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ