गर्मियों में लू लगने से कैसे बचें ? जानिए घरेलू इलाज
How to Avoid Heat Stroke in Summer? Know Home Remedies
लू लगना या हीट स्ट्रोक क्या है ?What is Heat Stroke?
लू लगना या हीट स्ट्रोक एक जानलेवा स्थिति है, जो शरीर में गर्मी और बढ़ते तापमान की वजह से उतपन्न होती है। जिससे शरीर का तापमान आमतौर पर 104°F (40°C) तक बढ़ जाता है। यह एक चिकित्सा आपात स्थिति है जो अगर तुरंत और उचित तरीके से इलाज न किया जाए तो घातक हो सकती है।
लू लगने के कारण Causes of Heat Stroke
हीट स्ट्रोक लंबे समय तक High Temperature के संपर्क में रहने से होता है, जो ज्यादातर Dehydrate करने के साथ, शरीर के Temperature को ठंडा करने में असमर्थ बनाता है। हीट स्ट्रोक के दो मुख्य प्रकार हैं:
Exertional Heat Stroke: आमतौर पर उन व्यक्तियों को प्रभावित करता है जो गर्म वातावरण में शारीरिक गतिविधियाँ अधिक करते हैं, जैसे एथलीट, सैनिक और मजदूर।
Non-Exertional (classic) Heat Stroke: आम तौर पर वृद्ध वयस्कों, छोटे बच्चों या अत्यधिक गर्मी की अवधि के दौरान अंतर्निहित बीमारियों वाले व्यक्तियों में होता है।
लक्षण Symptoms
हीट स्ट्रोक के लक्षणों में शामिल हैं:
- शरीर का अत्यधिक उच्च तापमान (104°F या 40°C से ऊपर)
- मानसिक स्थिति या व्यवहार में बदलाव (भ्रम, बेचैनी, चिड़चिड़ापन, दौरे या कोमा)
- गर्म, शुष्क (Dry) त्वचा या अत्यधिक पसीना आना
- मतली और उल्टी
- त्वचा का लाल होना
- चक्कर आना
- दिल की धड़कनों का बढ़ना
- सिरदर्द
- मांसपेशियों में कमजोरी या ऐंठन
गर्मियों में हीटस्ट्रोक या लू लगने से कैसे बचें ? How to avoid Heatstroke in Summer?
- नियमित रूप से पानी पीते रहें, भले ही आपको प्यास न लगे। कैफीन, अल्कोहल और बहुत ज्यादा चीनी वाले पेय पदार्थों से बचें। नारियल पानी, फलों का रस, नींबू-अनार जूस, तरबूज का जूस जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें। खासकर अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना आ रहा हो।
- अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए कॉटन जैसे हल्के रंग के, ढीले-ढाले कपड़े चुनें।
- खुद को सीधे धूप से बचाने के लिए चौड़ी किनारी वाली टोपी और UV-ब्लॉकिंग धूप का चश्मा पहनें।
- सनस्क्रीन लगाएँ। कम से कम SPF 30 वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएँ। हर दो घंटे में या अगर आप तैराकी कर रहे हैं या पसीना आ रहा है, तो अधिक बार लगाएँ।
- सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच तेज धूप में निकलने से बचें।
- हल्का भोजन करें। भारी भोजन से बचें और छोटे, हल्के और बार-बार भोजन करें जो पचाने में आसान हों।
लू लगने के घरेलू उपचार Home Remedies for Heat Stroke
कुछ घरेलू उपचार को अपनाकर आप खुद को Heat Stroke से सुरक्षित रख सकते हैं:
- लू से बचने के लिए आप आम पन्ना, नींबू पानी, टमाटर, तरबूज, खीरा-ककड़ी आदि का सेवन कर सकते हैं। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है।
- लू से बचने और तंदुरुस्त रहने के लिए छाछ या लस्सी का सेवन करें। इससे Heat Stroke से खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है।
- अचानक गर्म जगह से ठंडी या ठंडी से गर्म जगह जानें से बचें। इससे शरीर का Temprature अचानक से घट- बढ़ सकता है और आपकी सेहत को नुकसान पहुँचा सकता है।
- लू से बचने के लिए प्याज का सेवन करें। यह लू से बचने का कारगार उपाय है। आप प्याज को कच्चा या भूनकर भी खा सकते हैं। इसके आलावा प्याज के रस के साथ नींबू का भी सेवन कर सकते हैं, यह आपको लू से बचाता है।
- नारियल पानी का सेवन करें। यह एक Natural Coolant है जो शरीर के अंदरूनी तापमान को संतुलित रखता है। गर्मियों में शरीर की कमजोरी को दूर करने और लू से बचने के लिए नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है।
आयुर्वेदिक उपचार Ayurvedic Treatment
गर्मी के दिनों में ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में ठंडक बनी रहती है।
1- सेब का सिरका : लू लगने पर शरीर में मिनरल और इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो जाती है। सेब के सिरके का सेवन करने से ये खोए हुए मिनरल वापस मिल जाते हैं और शरीर में इनका संतुलन बना रहता है। दो चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास पानी में मिलाकर दिन में दो बार इसका सेवन करें।
2- चंदनासव : यह चंदन और कई तरह की जड़ी बूटियों से निर्मित एक आयुर्वेदिक पेय औषधि है। ठंडी तासीर होने के कारण जब शरीर में गर्मी या जलन काफी बढ़ जाती है तो इसका इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद रहता है। लू लगने पर इसका सेवन करने से जल्दी आराम मिलता है। तीन से चार चम्मच चंदनासव और समान मात्रा में पानी मिलाकर दिन में दो बार खाना खाने के बाद इसका सेवन करें।
3- बेल का शरबत : गर्मियों में बेल का शरबत अमृत के समान होता है। बेल में विटामिन सी और फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसके सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहती है और लू से बचाव होता है। रोजाना दिन में दो-तीन बार इस जूस का सेवन खाना खाने से पहले करें।
4- गिलोय का जूस : गिलोय में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करती है। यह लू में होने वाले तेज बुखार को जल्दी ठीक करती है और शरीर के तापमान को और बढ़ने से रोकती है।
हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-
How Can We Help You?:-
- उचित मार्गदर्शन
- आहार संबंधी सलाह
- उचित सलाह डॉक्टर द्वारा परामर्श {Proper Consultation By Doctor}
0 टिप्पणियाँ