पिगमेंटेशन क्या है? जानिए कारण और इससे बचने के उपाय

पिगमेंटेशन क्या है? जानिए कारण और इससे बचने के उपाय  

What is Pigmentation? Know the Causes and Ways to Avoid It?


बहुत से लोग विभिन्न प्रकार की त्वचा से संबंधित समस्याओं से परेशान होते हैं।  त्वचा की समस्याओं में से एक समस्या है पिगमेंटेशन की समस्या है। जो कि गर्मियों में अधिक देखने को मिलती है। 

पिगमेंटेशन क्या है? What is Pigmentation?

पिगमेंटेशन त्वचा पर पड़ने वाले गहरे काले धब्बों को कहा जाता है। इसमें कहीं-कहीं पर त्वचा का रंग काला होने लगता है। इसी को हाइपर-पिगमेंटेशन भी कहा जाता है। कुछ लोगों के चेहरे पर इसके निशान छोटे होते हैं, तो किसी के ज़्यादा बड़े हो जाते हैं। हालांकि, यह सेहत को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन दिखने में अच्छे नहीं लगते। 

पिगमेंटेशन दो तरह के होते हैं, हाइपर-पिगमेंटेशन और हाइपो-पिगमेंटेशन।
हाइपर-पिगमेंटेशन में त्वचा के एक हिस्से का रंग बाकी हिस्सों से गहरा या काला हो जाता है। इसमें त्वचा पर धब्बे भी पड़ जाते हैं। हाइपर-पिगमेंटेशन का सबसे बड़ा कारण होता है, त्वचा में मेलानिन का स्तर बढ़ जाना।
हाइपोपिग्मेंटेशन, तब होता है जब मेलेनिन के उत्पादन में कमी होती है, जिसके परिणामस्वरूप त्वचा पर हल्के धब्बे हो जाते हैं।




पिगमेंटेशन के कारण : Causes of Pigmentation:

पिगमेंटेशन के कुछ कारणों में  शामिल है;
  • शरीर में हार्मोन बदलाव 
  • ज्यादा मात्रा में गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करना
  • हमारी स्किन में मिलेनिन का लेवल बढ़ना।
  • शरीर में विटामिन b12 विटामिन डी की कमी होना।
  • अत्यधिक धूप में रहना।
  • अनुवांशिक कारणों की वजह से भी हाइपरपिगमेंटेशन हो सकता है।

पिगमेंटेशन से बचने के उपाय : Ways to Avoid Pigmentation :

  • धूप में जितना हो सके कम निकले और अगर धूप में निकलना जरूरी है, तो अपने चेहरे पर सनस्क्रीन का प्रयोग करें।  सनस्क्रीन लगाने से त्वचा ड्राई नहीं होती, नरम बनी रहती है और आपका चेहरा पिगमेंटेशन की समस्या से बच सकता है। Sunscreen कम से कम 30 SPF की होनी चाहिए।
  • जब भी धूप में जाएं तो अपने साथ छाता लेकर जरूर जाएं। ये सीधे तौर पर हमारे शरीर पर पड़ने वाली सूर्य की किरणों से हमारी रक्षा करता है।
  • कभी भी चेहरे को तौलिए से जोर से ना रगड़े, क्योंकि इससे उत्पन्न घर्षण के कारण पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है। इसलिए अपने चेहरे को धोने के बाद इसे थपथपा कर सुखाए।
  • अगर पिगमेंटेशन की समस्या बनी रहती है तो किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाएं।

कुछ घरेलू नुस्खे : Some Home Remedies: 

पिगमेंटेशन समस्याओं को कई घरेलू उपायों से ठीक किया जा सकता है। यहाँ कुछ प्रभावी उपाय दिए गए हैं जिन्हें आप आजमा सकते हैं:

1. एलोवेरा : सोने से पहले ताजे एलोवेरा जेल को सीधे पिगमेंटेड एरिया पर लगाएँ। इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह धो लें। एलोवेरा में एलोइन होता है, जो हाइपरपिग्मेंटेशन को हल्का करने में मदद करता है।

2. नींबू का रस: नींबू के रस और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएँ। इसे Cotton से प्रभावित जगह पर लगाएँ और गुनगुने पानी से धोने से पहले 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। नींबू के रस में विटामिन C होता है, जो काले धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकता है।

3. हल्दी: 1 चम्मच हल्दी पाउडर को 1-2 चम्मच दूध या दही के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पिगमेंटेड एरिया पर लगाएं और गुनगुने पानी से धोने से पहले 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।

4. एप्पल साइडर विनेगर: एप्पल साइडर विनेगर और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं। मिश्रण को Cotton से Pigmented Area पर लगाएं और गुनगुने पानी से धोने से पहले कुछ मिनट तक लगा रहने दें। इसमें मौजूद एसिटिक एसिड पिगमेंटेशन को हल्का करने में मदद कर सकता है।

5. ग्रीन टी : ग्रीन टी बैग को पानी में उबालें, इसे ठंडा होने दें और फिर Cotton  का इस्तेमाल करके प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पिगमेंटेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

 6. शहद और दही का मास्क: 1 बड़ा चम्मच शहद को 2 बड़े चम्मच दही के साथ मिलाएं। मिश्रण को पिगमेंट वाले हिस्से पर लगाएं और गुनगुने पानी से धोने से पहले 20 मिनट तक लगा रहने दें।

 7. आलू: आलू को काटें और इसे पिगमेंटेड क्षेत्रों पर रगड़ें। गुनगुने पानी से धोने से पहले 20-30 मिनट तक रस को लगा रहने दें। इसमें मौजूद कैटेकोलेज एंजाइम त्वचा को हल्का करने में मदद करता है।

8. खीरा: खीरे को कद्दूकस करें और प्रभावित क्षेत्रों पर रस या गूदा (Pulp) लगाएँ। धोने से पहले इसे 20-30 मिनट तक लगा रहने दें। खीरे का ठंडा प्रभाव होता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं।





हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-
How Can We Help You?:- 

  • रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
  • उचित मार्गदर्शन
  • आहार संबंधी सलाह 
  • उचित सलाह डॉक्टर द्वारा परामर्श {Proper Consultation By Doctor} 

OUR SERVICES

  •  Physiotherapy
  • Doctor Consultations 
  • Nursing
  • Trained Attendants
  • Lab Tests
  • Counselling
  • Web Development
  • Education & Training
  • Digital Marketing
  • Yoga & Meditation

किसी भी सहायता के लिए निम्न नंबरों में सम्पर्क करें।  
05946-311012, 9773510668, 8126606024







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ