पेट में जलन के कारण और घरेलू उपाय

पेट में जलन के कारण और घरेलू उपाय

Causes and Home Remedies for Stomach Burning

पेट में जलन अनेक कारणों से हो सकती है और एसिडिटी इसका एक सामान्य लक्षण है। एसिडिटी के दौरान, पेट में मौजूद अत्यधिक मात्रा में अम्ल उत्पन्न होता है जो जलन का कारण बनता है। यह पेट के ऊपरी हिस्से में होता है जहां एसिडिटी उत्पन्न होती है। इसलिए, पेट में जलन का कारण अधिकतर एसिडिटी होती है।


पेट में जलन के कारण: 

Causes of Stomach Irritation:

पेट में जलन के कई कारण हो सकते हैं:
  • अत्यधिक तीखे और मसालेदार भोजन खाने से 
  • पेट में अधिक अम्ल के उत्पादन से एसिडिटी होना 
  • पेट में गैस बनने के कारण 
  • जीभ के संक्रमण के कारण 
  • खराब खान-पान की आदतें
  • पेट में अल्सर होना
  • गैस्ट्रो-ओइसोफेजियल रिफ्लक्स रोग (यह एक आम पेट की समस्या है, जिससे पेट में जलन का अनुभव होता है।)
  • अत्यधिक अल्कोहल या धूम्रपान का सेवन करना
  • कुछ दवाओं के सेवन से  

पेट की जलन का घरेलू इलाज 

Home Remedies for Stomach Burning

1. जीरा पानी:

जीरा पानी, पेट की जलन को शांत करने में फायदेमंद होता है। जीरे में मौजूद फाइबर और मिनरल्स, एसिडिटी और इसके लक्षणों को कम करने और रोकने में असरदार होते हैं।  जीरा, पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है और आंतों को साफ करने में भी फायदेमंद है। यह पाचन क्रिया को भी तेज करता हैं। इसका इस्तेमाल करने के  लिए जीरे को 10 से 15 मिनट पानी में उबालें और छानकर ठंडा होने के बाद पी लें। 

2. गुड़:

गुड़ में आयरन, क्लोरीन, के साथ कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो पाचन को सुधारने में मदद करते हैं। जिससे पेट में जलन, गैस और दर्द जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। इस उपाय को करते समय गुड़ को चबाकर न खाएं बल्कि इसे टॉफी की तरह चूसते रहें।

3. नमकीन पानी:

पेट में जलन होने पर नमकीन पानी पीने से एसिडिटी से तुरंत राहत मिलती है। जब भी पेट में जलन होने लगे तो एक गिलास पानी में थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से घोल लें, फिर इसे धीरे-धीरे पीएं। इसे पेट में जलन के लिए काफी असरदार माना जाता है। 

4. सौंफ:

यह पाचन तंत्र सहित कई बीमारियों को दूर करता है। साथ ही पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। पेट में जलन होने पर, सौंफ के कुछ दानों को पानी में उबालकर इसे छान लें और ठंडा होने पर इसे पी लें। यह एसिडिटी में तुरंत राहत प्रदान करता है। सौंफ के कुछ दानों को चबाकर चूसने से भी एसिडिटी से राहत मिलती है। 

5. नारियल पानी:

नारियल पानी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। यह पाचन तंत्र को शांत करने में मदद करता है। साथ ही, यह पेट को अतिरिक्त एसिड उत्पादन के प्रभाव से बचाता है।नारियल पानी पेट में होने वाली जलन को कम करके ठंडक भी पहुंचाता है। रोजाना नारियल पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

6. दही:

रोजाना खाना खाने के बाद एक कप दही या लस्सी का सेवन करें, इनका सेवन एसिडिटी की जलन और पेट से जुड़ी सभी समस्याओं में राहत दिलाता है। सुबह के समय दही खाने से पेट को हेल्दी बैक्टीरिया मिलते हैं। यह प्रोबायोटिक फूड डायजेशन सही रखता है और पेट में गैस-एसिडिटी और जलन जैसी दिक्कत नहीं होने देता। 

7. केला खाएं:

फाइबर से भरपूर केला, पेट को बैक्टीरिया मुक्त रखता है। यह जी मिचलाने और एसिडिटी की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। इसके सेवन से सीने में जलन की समस्या भी नहीं होती है। रोजाना केले खाने से गैस की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।  

8. सेब का सिरका:

सेब का सिरका पेट की जलन को शांत करने में मदद कर सकता है। सेब के सिरके में पोटैशियम होता है, जो पैरों के दर्द और तनाव को कम करने में मदद करता है। इसके लिए सुबह गुनगुने पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीएं। इसमें दो चम्मच शहद मिलाने से इसका खट्टा स्वाद कम हो जाता है। 

9. इलायची : 

इलायची में फाइबर होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर पाचन को बेहतर बनाता है। इलायची में मौजूद बायोएक्टिव तत्व पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। इलायची की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह पेट की गर्मी को शांत करती है। इलायची खाने से पेट की जलन कम होती है, जिससे एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से आराम मिलता है। 

अगर यह समस्या आपको बार-बार हो रही है या लंबे समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर से परामर्श करना आवश्यक है। 

हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-
How Can We Help You?:-     

प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल   
रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
उचित मार्गदर्शन
रोगी को प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा योग शिक्षा और ध्यान लगाने में मार्गदर्शन
आहार संबंधी सलाह 
उचित सलाह डॉक्टर द्वारा परामर्श {Proper Consultation By Doctor}

OUR SERVICES 

Physiotherapy
Doctor Consultations 
Nursing
Trained Attendants
Lab Tests
Counselling
Web Development
Education & Training
Digital Marketing
Yoga & Meditation

किसी भी सहायता के लिए निम्न नंबरों में सम्पर्क करें।  
05946-311012, 9773510668, 8126606024


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ