चेहरे से पिंपल्स हटाने के घरेलू उपाय

पिंपल्स से छुटकारा पाने के असरदार घरेलू उपाय 

Effective Home Remedies To Get Rid Of Pimples

पिंपल्स या मुहांसे (Acne) त्वचा की एक समस्या है। ये सफेद, काले, और लाल जलने वाले दाग के रूप में दिखते हैं। ये लगभग 13 साल की उम्र से शुरू होकर 30 साल तक कभी भी निकल सकते हैं। ये निकलते समय कुछ हद तक दर्दनाक हो सकते हैं और ठीक होने के बाद भी इसके दाग-घब्बे चेहरे पर रह जाते हैं।  
पिंपल्स तब होते हैं जब स्किन के नीचे तेल ग्रंथियों (Oil Glands) से जुड़े स्किन के छेद (Pores) बंद हो जाते हैं। पोर्स का बंद होना डेड स्किन सेल्स और बैक्टीरिया को विकसित करता है, जिसकी वजह से मुंह में सूजन और मुंहासे होते हैं। कई बार आपके हार्मोन्स, आनुवंशिकी और तनाव भी इनके होने का एक कारण बनते हैं। 
पिंपल्स की समस्या तब होती है, जब आपकी स्किन ऑयली हो या स्किन से ऑयल का उत्पादन ज्यादा होने लगे। तब स्किन सेल्स के फैलाव में कमी आ जाती है। इस वजह से त्वचा छिद्र यानी स्किन पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं। और पिम्पल्स के होने का कारण बनते हैं। 



चेहरे पर पिंपल्स होने के कारण: 

Reasons For Pimples On The Face:

चेहरे पर पिंपल्स होने की कई वजहें हो सकती हैं:
  • धूल, धुआं, और प्रदूषण की वजह से स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं। 
  • ज्यादा ऑयली, फैटी, और जंक फूड खाने से स्किन में ऑयल बढ़ जाता है। 
  • ज्यादा समय तक Heavy Makeup लगाकर रखने से स्किन के पोर्स बंद हो सकते हैं। 
  • हार्मोनल बदलाव के कारण 
  • अत्यधिक तेल-मसाले वाला खाना खाने से 
  • तली-भुनी चीजें ज्यादा खाने के कारण 
  • स्किन का ख्याल न रखना। 
  • विटामिन B-12 की कमी के कारण।
चेहरे पर दाने चिकनपॉक्स, मंकीपॉक्स, मिलिया, और रोसैशिया जैसी बीमारियों की वजह से भी हो सकते हैं। 17 से 21 साल की उम्र में मुँहासे होना सामान्य बात है। क्योंकि इस उम्र में हार्मोन्स जैसे- एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन घटते और बढ़ते रहते हैं।  

चेहरे से पिंपल्स हटाने के घरेलू उपाय:

Home Remedies To Remove Pimples From Face:

कई ऐसे घरेलू उपचार हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप पिम्पल्स से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। नीचे कुछ घरेलू उपचार दिए गए हैं जो पिम्पल्स से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करेंगें। 

1. Tea Tree Oil: 

यह अपने जीवाणुरोधी गुणों के लिए जाना जाता है, Tea Tree Oil सूजन को कम करने और त्वचा पर बैक्टीरिया को मारने में मदद कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में 1 से 2 बूंद टी ट्री ऑयल को 1 चम्मच पानी में मिलाएं। चेहरे को साफ करके रुई की मदद से इस मिश्रण को एक्ने या पिम्पल वाली जगह पर करीब 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर सादा पानी से चेहरे को धो लें। इस नुस्खे को आप हर रोज कर सकते हैं। 
टी ट्री ऑयल, त्वचा को चमकदार बनाने के साथ-साथ स्किन प्रॉब्लम्स को ठीक करने में भी मदद करता है। यह बुढ़ापे के लक्षणों को कम करने में और स्किन को जवां बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। 

2. हल्दी, शहद और नींबू का लेप:

पिंपल हटाने के लिए आप शहद के साथ हल्दी मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इसमें थोड़ी मात्रा में नींबू का रस भी मिला लें। इस पैक को बनाने के लिए इसमें हल्दी 1/4 चम्मच, शहद 1 चम्मच और आधा चम्मच नींबू का रस अच्छी तरह से मिला लें। सिर्फ 15 से 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर पानी से अच्छी तरह धो लें। इस फेस पैक से आपकी त्वचा के पिंपल्स दूर हो जाएंगे और त्वचा के दाग-धब्बों भी नहीं रहेंगे।

3. शहद और दालचीनी का मास्क:

शहद और दालचीनी पाउडर को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे पिंपल्स पर लगाएं। शहद में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जबकि दालचीनी सूजन को कम करने में मदद करती है। शहद और दालचीनी को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को पिम्पल्स के ऊपर या फिर पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। पेस्ट लगाने के बाद उसे 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें। फिर पूरे चेहरे को धोकर पोंछ लें।
अगर किसी को दालचीनी से एलर्जी है, तो इस पैक का इस्तेमाल न करें।

4. एलोवेरा: 

एलोवेरा जेल को सीधे प्रभावित जगह पर लगाएं। इसका इस्तेमाल पिंपल्स के साथ-साथ त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स को रोकने में मदद करते हैं। साथ ही, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो पिंपल्स के कारण होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

5. Apple Cider Vinegar: 

एप्पल साइडर विनेगर को पानी में घोलें और कॉटन रुई या कपड़े की मदद से इसे पिंपल्स पर लगाएं। सेब के सिरके में जीवाणुरोधी गुण होते हैं और साथ ही इसमें फाइबर, एंजाइम, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व स्किन को गहराई से हाइड्रेट करते हैं और त्वचा के PH स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं। 

6. ओटमील मास्क:  

ओटमील को पकाएं और ठंडा होने दें। इसे चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं और धोने से पहले 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे पिम्पल बहुत जल्दी ठीक होते हैं। यह चेहरे में मौजूद अतिरिक्त Oil को अवशोषित करने में भी मदद करता है।

7. नीम की पत्तियां:
 
नीम मुंहासों और पिंपल्स से जुड़ी समस्याओं में मददगार है। नीम के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण त्वचा को Protect करते हैं। नीम के पत्ते को पीसकर उसका पेस्ट बनाएं और इसे पिंपल्स पर लगाएं। नीम के एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा के इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकते हैं। 

हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-
How Can We Help You?:- 
      

  • उचित मार्गदर्शन
  • आहार संबंधी सलाह 
  • उचित सलाह डॉक्टर द्वारा परामर्श {Proper Consultation By Doctor}

OUR SERVICES 

  • Physiotherapy
  • Doctor Consultations 
  • Nursing
  • Trained Attendants
  • Lab Tests
  • Counceling 
  • Web Development
  • Education & Training
  • Digital Marketing
  • Yoga & Meditation

किसी भी सहायता के लिए निम्न नंबरों में सम्पर्क करें।  
05946-311012, 9773510668 , 8126606024

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ