कम उम्र में बाल सफेद होने के कारण और घरेलू उपाय
Reasons And Home Remedies For Hair Becoming Gray At An Early Age
आजकल के दौर में कई लोग कम उम्र में ही सफेद बालों का शिकार बन जाते हैं। बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना आम बात है। लेकिन कम उम्र में बालों का सफेद होना एक बड़ी समस्या है। हमारे शरीर में जब रंग बनाने वाली कोशिकाएं पिग्मेंट बनाना बंद कर देती हैं। तब हमारे बाल सफेद होने लगते हैं। इसके अलावा कई बार बालों में प्राकृतिक हाइड्रोन पेरोक्साइड भी जमा होने लगते हैं। जिसकी वजह से बल सफेद होने लगते हैं। आजकल न जाने कितने युवा सफेद बालों की समस्या से जूझ रहे हैं। कम उम्र में बालों के सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं। गलत जीवनशैली, खान-पान, कुछ बीमारियां और पोषक तत्वों की कमी जैसे कई कारणों से कम उम्र में बल सफेद होने लगते हैं।
कम उम्र में बाल सफेद होने के कारण:
Reasons For Hair Becoming Gray At An Early Age:
कम उम्र में बाल सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं:
- आनुवंशिक कारक
- विटामिन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की कमी
- हाइपोथायरायडिज्म (शरीर में थायरॉइड हार्मोन के स्तर में कमी)
- विटिलिगो (सफेद दाग, त्वचा से जुड़ी समस्या)
- तनाव या कुछ दवाओं का सेवन
- गलत लाइफस्टाइल
- पर्यावरणीय कारक (धूप और प्रदूषण)
विटामिन B-6, B-12, बायोटिन, विटामिन D, या विटामिन E की कोई भी कमी समय से पहले बाल सफेद होने में योगदान कर सकती है। विटामिन बी12 की कमी से आमतौर पर बाल सफेद होते हैं। विटामिन B-12 बालों के लिए जरूरी होता है। यह विटामिन बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है। साथ ही, बालों को काला बनाए रखने में भी सहायक होता है।
बालों के समय से पहले सफेद होने के घरेलू उपचार:
Home Remedies For Premature Graying Of Hair:
बालों के समय से पहले सफेद होना एक सामान्य प्रक्रिया है जो आमतौर से उम्र बढ़ने के साथ होती है। हालांकि, कुछ लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद होना शुरू हो जाता है, जिसे प्राकृतिक रूप से कम किया जा सकता है। यहां कुछ घरेलू उपाय हैं जो आपके सफेद बालों को कम करने में मदद कर सकते हैं:
1. करी पत्ता और दही :
करी पत्ता, बालों को सफेद होने से रोकने में मदद करता है। करी पत्ते में मेलेनिन उत्पादन होता है, जो बालों को काला करने का काम करता है। मेलेनिन की कमी से ही बाल सफेद होते हैं।
इसका इस्तेमाल करने के लिए करी पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें और इसे दही के साथ मिलाकर सप्ताह में दो बार बालों पर लगाएं। या करी पत्ते को तेल के साथ मिलाकर बालों में लगाने से बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और उनको नेचुरली काला बनाए रखने में भी मदद करता है।
2. आंवला और मेथी का पाउडर :
आंवला बालों को पोषण देने और समय से पहले सफेद होने से रोकने में मदद करता है। आंवले में विटामिन C होता है, जो एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है। यह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ाता है और बालों को प्राकृतिक रंग देता है।
इसका इस्तेमाल करने के लिए रोजाना एक गिलास आंवले का जूस पीएं। या आंवले के तेल में मेथी का पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें। या आंवला पाउडर को पानी में मिलाकर रात भर के लिए भिगोकर रख दें। अगले दिन इस पानी को छानकर बालों में लगाएं। करीब एक घंटे बाद बालों को धो लें।
3. नारियल तेल और नींबू का रस:
नारियल का तेल बालों को पोषण देता है और समय से पहले सफेद होने से रोकता है। नारियल तेल में मौजूद प्रोटीन बालों को पोषण देता है और बालों को अंदर से पोषण देने वाले पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है। नारियल तेल और नींबू के रस का इस्तेमाल सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है।
इसके लिए, नारियल के तेल को गर्म करें और इसमें बराबर मात्रा में नींबू का रस मिला लें। इस तेल को बालों पर करीब एक घंटे तक लगाकर रखें और फिर धो लें। हर हफ्ते एक बार ये तरीका अपना सकते हैं।
4. ब्राह्मी का तेल:
ब्राह्मी तेल में मौजूद पोषक तत्वों से समय से पहले सफेद बालों की समस्या दूर होती है। ब्राह्मी तेल में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो बालों को यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। ब्राह्मी तेल, बालों को Soft और मजबूत बनाने में मदद करता है।
बालों में ब्राह्मी लगाने के लिए, आप ब्राह्मी के पत्तों को पीसकर उसमें नारियल का तेल मिला लें। इसके बाद, इस घोल को अच्छी तरह से पीसकर बालों की जड़ों पर लगा लें। जड़ों के साथ-साथ बालों के निचले हिस्से तक अच्छी तरह से मसाज कर लें। या बालों को धोने से पहले या बाद में, थोड़ी मात्रा में ब्राह्मी तेल से अपने सिर की गोलाकार गति में धीरे-धीरे मालिश करें।
5. मेथी के बीच:
मेथी के बीज में विटामिन-ए, के, और सी होता है। इसमें फ़ॉलिक एसिड भी होता है, जो बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। मेथी में पोटैशियम भी होता है, जो सफेद बालों की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
इसका प्रयोग करने के लिए,मेथी के दानों को दोगुनी मात्रा में नारियल के तेल के साथ गर्म करें। जब मेथी के दाने भुनकर लाल हो जाएं, तो तेल को आंच से हटा लें। तेल हल्का गर्म हो, तो इसे बालों पर लगाएं। हफ्ते में दो से तीन बार इस तेल का इस्तेमाल करें।
6. शिकाकाई:
शिकाकाई में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन बालों को पोषण देते हैं और सफेद बालों को काला करने में मदद करते हैं। शिकाकाई में प्राकृतिक काला रंग भी होता है।
इसका इस्तेमाल करने के लिए, शिकाकाई पाउडर में दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाकर 30 मिनट से 1 घंटे तक लगा रहने दें। हफ्ते में कम से कम एक या दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये घरेलू उपचार नियमित रूप से किए जाने पर आपके बाल मजबूत और स्वस्थ रहते हैं। हालांकि, इन्हें आधिकारिक सलाह के साथ किया जाना चाहिए और अगर सफेदी का समस्या जारी रहती है, तो एक विशेषज्ञ से सलाह प्राप्त करना उचित है।
हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-
How can we help you?:-
- रोगी को प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित प्रबंधन और देखभाल
- उचित मार्गदर्शन
- उचित सलाह डॉक्टर द्वारा परामर्श {Proper Consultation By Doctor}
- आहार सम्बन्धी सलाह
OUR SERVICES
- Physiotherapy
- Doctor Consultations
- Nursing
- Trained Attendants
- Lab Tests
- Counseling
- Web Development
- Education & Training
- Digital Marketing
0 टिप्पणियाँ