अस्थमा से राहत पाने के लिए घरेलू उपचार
Home Remedies To Get Relief From Asthma
अस्थमा, जिसे आम बोल चाल में दमा भी कहा जाता है। यह फेफड़ों से संबंधित एक बीमारी है। जिसके कारण व्यक्ति को सांस लेने में कठिनाई होती है। अस्थमा होने पर श्वास नलियों में सूजन होकर श्वसन मार्ग सिकुड़ जाता है। इन वायुमार्गों से हवा फेफड़ों के अन्दर और बाहर जाती है और अस्थमा होने पर ये वायुमार्ग सूजे हुए रहते हैं।
अस्थमा अलग -अलग कारणों और अलग-अलग परिस्थितियों के कारण हो सकता है। इसके कारण सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, खांसी और घरघराहट सी हो सकती है। हालांकि इसके लक्षण गंभीर हो सकते हैं। इससे राहत पाने के लिए दवाइयां जरूरी हैं। लकिन राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपचार भी हैं।
अस्थमा के लिए घरेलू उपचार
Home Remedies For Asthma
1. कलौंजी:
अस्थमा के इलाज में कलौंजी मददगार होती है। कलौंजी के वाष्पशील तेल में दर्द और सूजन को कम करने की क्षमता होती है। साथ ही कलौंजी में थाइमोक्वीनोन नाम का तत्त्व पाया जाता है जो अस्थमा से लड़ने में कारगर है।
इसको इस्तेमाल करने के लिए आधा चम्मच कलौंजी का तेल, एक चम्मच शहद, एक कप गर्म पानी चाहिए। इसके लिए पानी में कलौंजी का तेल और एक चम्मच शहद मिलाएं। और ऐसे सुबह नाश्ते से पहले और रात को खाना खाने के बाद पिएं। इसे 1 महीने तक दोहराएं।
2. शहद:
शहद अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। और बेहतर नींद में भी मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए पानी में शहद मिला कर पिएं। इसके अलावा अस्थमा का दौरा बार-बार न पड़े इसलिए हल्दी और शहद मिलाकर चाटना चाहिए। यह अस्थमा के सफल इलाज में सहायक होता है।
3.लहसुन :
लहसुन आपके फेफड़ों में जमाव को साफ करने में मदद करता है, जिसकी वजह से अस्थमा के लक्षणों से तुरंत राहत मिलती है। अस्थमा के लक्षणों को कम करने के लिए दूध में लहसुन की कुछ कलियाँ उबालकर पियें। इस मिश्रण का हर रोज सेवन करने से अस्थमा का जड़ से इलाज होता है।
4. अंजीर:
अंजीर कफ को जमने से रोकने में काफी मदद करता है। अस्थमा का इलाज करने के लिए सूखी अंजीर को गर्म पानी में रातभर भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे श्वास नली में जमा बलगम ढीला हो जाता है और बाहर निकल जाता है जिससे संक्रमण फैलने का खतरा कम हो जाता है।
5. हल्दी:
अस्थमा जैसे फेफड़ों के रोगों में हल्दी का सेवन फायदेमंद होता है। हल्दी, अस्थमा में जमे हुए कफ को दूर करने में मदद करती है जिससे अस्थमा के लक्षणों में कमी होने लगती है। इसीलिए अस्थमा के मरीजों को हल्दी का सेवन की सलाह दी जाती है। इसके लिए हल्दी का पानी पिएं। इसे 2 हफ्तों तक दिन में 3 बार दोहराएं।
6. अदरक:
अदरक का इस्तेमाल अस्थमा के लिए फायदेमंद है। अस्थमा का जड़ से इलाज करने के लए आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक की चाय में लहसुन की दो पिसी कलियाँ मिलाकर पिएं। यह अस्थमा का सफल इलाज करने में सहायक है। या आप अदरक के छोटे टुकड़े को चबा भी सकते हैं।
7. अजवाइन:
अजवाइन में एंटी-इन्फ्लेमेशन का गुण भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो अस्थमा दूर करने में असरदार माना जाता है। ऐसे में अस्थमा के मरीजों को अजवाइन का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर किसी व्यक्ति को अस्थमा की परेशानी है तो वह डॉक्टर की सलाह पर अजवाइन का सेवन कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए पानी में अजवाइन डालकर इसे उबालें। और इससे भाप लें। यह अस्थमा का जड़ से इलाज करता है।
अस्थमा के मरीजों के लिए सावधानियां:
Precautions For Asthma Patients:
अस्थमा के रोगियों के लिए सावधानी रखना बेहद जरूरी है। अगर आप शुरू से ही सावधानियां और परहेज रखते हैं तो इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा कम होता है और अस्थमा अटैक से भी बच सकते हैं।आइए जानते हैं अस्थमा के रोगियों को क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए-
- अस्थमा और दमा के मरीजों को सर्दी और धूल से बचना चाहिए।
- ज्यादा ठंड व मौसम में नमी अस्थमा मरीजों की समस्या को और अधिक बढ़ा सकती है।
- घर से बाहर जाते समय मास्क लगाकर निकलें जिससे आप धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से बच सकें।
- सर्दियों में धुंध से बचें।
- कीटनाशक, स्प्रे, अगरबत्ती, मच्छर भगाने का कॉइल का धुआँ और खुशबुदार चीजों से बचें
- धूम्रपान ना करें और धूम्रपान वाली जगह पर ना जाएं।
- भोजन में लेसदार पदार्थ और मिर्च-मसालेदार चीजें न खाएं।
- फ्रीज में रखी सोया और अन्य चीजों को भी तुरंत नहीं खाना चाहिए।
हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-
How Can We Help You?:-
प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल
रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
उचित मार्गदर्शन
रोगी को प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा योग शिक्षा और ध्यान लगाने में मार्गदर्शन
आहार संबंधी सलाह
उचित सलाह डॉक्टर द्वारा परामर्श {Proper Consultation By Doctor}
0 टिप्पणियाँ