एनीमिया क्या है? - कारण, लक्षण और बचाव के उपाय
What is Anemia? - Causes, Symptoms and Prevention Measures
एनीमिया, आयरन की कमी से होने वाली एक गंभीर बीमारी है। आयरन एक जरूरी मिनरल है, जो लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है। आयरन की कमी से शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन नहीं मिल पाता, जिससे लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है। एनीमिया शरीर के ऊतकों तक ऑक्सीजन ले जाने के लिए पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण होने वाली समस्या या बीमारी है। एनीमिया होने पर थकान, कमजोरी और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
एनीमिया के कई प्रकार का होते है। प्रत्येक का अपना कारण है। एनीमिया अल्पकालिक या दीर्घकालिक हो सकता है। यह हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकता है। यहां तक कि एनीमिया किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है।
एनीमिया कितने प्रकार का होता है?
How Many Types Of Anemia Are There?
एनीमिया को निम्न समूहों में वर्गीकृत किया गया है:
- Aplastic Anemia : यह तब होता है जब आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) का उत्पादन नहीं कर पाता है।
- Iron deficiency Anemia : यह एनीमिया शरीर में आयरन की कमी के कारण होता है। इसका मुख्य कारण आहार में आयरन की कम मात्रा, अधिक रक्तस्राव, या आयरन के बढ़ते नुकसान होते हैं।
- Sickle Cell Anemia : यह एक आनुवंशिक एनीमिया है और माता-पिता से बच्चों में स्थानांतरित हो सकता है। इस में लाल रक्त कोशिकाएं अपनी संरचना और ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता खो देती हैं।
- Thalassemia – यह भी एक वंशानुगत स्थिति है, इसमें रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर कम होता है।
- Vitamin Deficiency Anemia : यह शरीर में अपर्याप्त विटामिन बी 12 या फोलेट की कमी के कारण होता है, ये विटामिन RBC के निर्माण में आवश्यक होते हैं।
एनीमिया के लक्षण
Symptoms of Anemia
एनीमिया के लक्षण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं और कुछ लोगों में इसके कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। आमतौर पर एनीमिया के लक्षण तब दिखायी देते हैं जब आपके शरीर की कोशिकाओं में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, एनीमिया के कुछ लक्षण ये हैं:
- थकान व कमजोरी
- सांस लेने में तकलीफ
- शरीर का पीला पड़ना
- त्वचा का रंग सफेद या पीला होना
- त्वचा में रूखापन होना
- अनियमित दिल की धड़कन और सांस लेने में कठिनाई
- चक्कर आना या बेहोशी जैसा महसूस होना
- जीभ में छाले होना
- हाथ और पैर ठंडे होना
एनीमिया के कारण
Causes of Anemia
एनीमिया के कई कारण हो सकते हैं. ये कारक अल्पकालिक या दीर्घकालिक हो सकते हैं। एनीमिया के कुछ कारण:
- शरीर में आयरन की कमी होना
- क्रोनिक ब्लीडिंग (भारी रक्तस्राव)
- हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरूरी पदार्थों (आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों ) की कमी
- आयरन,फॉलिक एसिड, विटामिन बी 12, और प्रोटीन की कमी
एनीमिया की जाँच कैसे की जाती है?
How is Anemia Checked?
एनीमिया की जांच के लिए, रक्त के नमूने (Blood Sample) से लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) की संख्या गिनी जाती है। इसे पूर्ण रक्त गणना (Complete Blood Count) कहते हैं। एनीमिया की जाँच का मुख्य मापक CBC है।
एनीमिया की जांच के लिए हीमोग्लोबिन टेस्ट भी किया जाता है। यह Test खून के नमूने से हीमोग्लोबिन के स्तर का पता लगाता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं का प्रमुख प्रोटीन है। यह पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है। एनीमिया होने पर शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है।
एनीमिया से बचाव के उपाय
Ways To Prevent Anemia
- आयरन और विटामिन B-12 से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
- चिप्स, अचार, मछली, खट्टी, मसालेदारऔर नमकीन चीजें खाने से बचें।
- भरपूर मात्रा में दूध का सेवन करें।
- केला, सेब जैसे ताजे फल खाएं।
- हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, शकरकंद, और अनाज खाएं।
- विटामिन-B (जैसे गेहूँ, संतरे, हरे मटर,अंडे, चावल, मूँगफली, हरी सब्जियाँ) और फॉलिक एसिड(जैसे चुकंदर, खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, अंडे, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां) को डाइट में शामिल करें।
- संतरे का जूस पिएं।
- दही का सेवन करें।
- पालक खाएं।
- हरी सब्जियों से तैयार जूस पिएं।
- चुकंदर का जूस पिएं।
हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-How can we help you?:- - प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल
- रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
- रोगी को प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा योग शिक्षा और ध्यान लगाने में मार्गदर्शन
- उचित मार्गदर्शन
- उचित सलाह डॉक्टर द्वारा परामर्श {Proper Consultation By Doctor}
OUR SERVICES Click Here
- प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल
- रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
- रोगी को प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा योग शिक्षा और ध्यान लगाने में मार्गदर्शन
- उचित मार्गदर्शन
- उचित सलाह डॉक्टर द्वारा परामर्श {Proper Consultation By Doctor}
- Physiotherapy
- Doctor Consultations
- Nursing
- Trained Attendants
- Lab Tests
- Counseling
- Web Development
- Education & Training
- Digital Marketing
- Yoga & Meditation
0 टिप्पणियाँ