फोड़े फुंसी के कारण और घरेलू उपचार

 फोड़े फुंसी के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार 

Symptoms, Causes And Home Remedies For Boils


Specialization Dermatologist
विशेषज्ञता:त्वचा विशेषज्ञ


फोड़े फुंसी क्या है ?

What are Boils and Pimples?

फोड़े फुंसी त्वचा पर बनने वाली छोटी सी गांठ है जिसके चारों  तरफ का Area गुलाबी या लाल पड़ जाता है। फोड़े, फुंसी, दर्दनाक व पस से भरा एक बंद घाव होता है जो आमतौर पर बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण होता है। फोड़े, फुंसी शरीर में कहीं भी विकसित हो सकते हैं। कई प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं जो फोड़े, फुंसी होने का कारण बनते हैं। फोड़े, फुंसी होने पर लालिमा, खुजली, सूजन और दर्द जैसे लक्षण होने लगते हैं। 



यदि आपकी त्वचा पर फोड़े फुंसी हो गए हैं तो उन्हें दबाए, छेड़े या नोचें नहीं। यदि यह अपने आप फुट कर उससे द्रव बहने लग गया है तो यह संक्रमण साफ होने की प्रक्रिया होती है। ऐसे में फोड़ा कुछ दिनों में खुद ही ठीक हो जाता है। यदि यह फूटने के बाद भी खुद से ठीक न हो तो ऐसी स्थिति में इसे डॉक्टर को दिखाना चाहिए। 


फोड़े फुंसी के लक्षण

Symptoms of Boils

  • त्वचा पर सूजन आना 
  • खुजली लगना   
  • छूने या Movement करने पर दर्द होना 
  • पस भरना और धीरे - धीरे उसका Size बढ़ना 
  • फोड़े से द्रव निकलना 


फोड़े फुंसी के कारण 

Cause of Boils

ज्यादातर प्रकार के फोड़े, फुंसी बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण होते हैं। जब बैक्टीरिया आपके अंदर जाता है तो संक्रमण से लड़ने के लिए सफेद रक्त कोशिकाएं बैक्टीरिया पर अटैक करती है जिससे आस पास के कुछ ऊतक नष्ट हो जाते हैं और उस स्थान पर खली जगह बन जाती है और पस से भर जाती है। यदि संक्रमण लगातार बढते रहता है तो पस भी लगातार बढ़ते रहता है। और ऐसे में फोड़े फुंसी का आकर भी बढ़ जाता है। 
कभी - कभी चोट लगना, आस पास के किसी क्षेत्र से संक्रमण फैलना या Appendix के परिणाम स्वरूप भी बैक्टेरिया पेट के अंदर फैल सकते हैं और फोड़े फुंसी पैदा कर सकते हैं। 


फोड़े फुंसी के लिए घरेलू उपचार 

Home Remedies For Boils and Pimples

1. हल्दी

हल्दी का उपयोग फोड़ों के इलाज के लिए करना सबसे फायदेमंद घरेलू उपाय हैं। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। हल्दी त्वचा के घाव और फोड़े-फुंसी को जल्दी ठीक कर सकती है। इसके लिए आप हल्दी पाउडर में गुलाब जल या दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। 20-25 मिनट बाद पानी से धो लें। दिन में कम से कम दो बार ऐसा करने से फोड़े - फुंसी से जल्द राहत मिलती है।



2. नारियल का तेल
 

नारियल का तेल में भी एंटी बैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। जो फोड़े - फुंसी से राहत दिलाने में मदद करते हैं। नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो त्वचा की firmness और elasticity को बनाए रखते हैं। इसमें विटामिन E  और A  भी पाया जाता है, जो त्वचा को free radicals से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। 





3. एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद है। इसमें Antioxidant, Anti-bacterial और Anti-inflammatory गुण मौजूद होते हैं। यह फोड़े-फुंसी को जल्दी ठीक करने में मददगार साबित हो सकता है। साथ ही, त्वचा की सूजन, जलन और Redness को भी कम करता है। इसका प्रयोग करने के लिए आप एलोवेरा के पत्ते को बीच से काटकर इसका जेल निकाल लें। अब इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं और कुछ देर के लिए लगा रहने दें। करीब 40-50 मिनट बाद पानी से धो लें। आप दिन में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे फोड़े-फुंसी के कारण त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बे भी साफ होते हैं।



4. तुलसी 



तुलसी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह भी फोड़े, फुंसी  से छुटकारा दिलाने के लिए काफी फायदेमंद है। तुलसी की पत्तियों को पीसकर लेप तैयार करें और इसे फोड़े - फुंसी पर लगाए। सूखने के कुछ समय बाद इसे धो लें। आप इसका इस्तेमाल दिन में 2 बार कर सकते हैं।  






5. नीम



नीम में एंटी वायरल और एंटी फंगल गुण होते हैं। जो फोड़े - फुंसी ठीक करने में मदद करते हैं। इसके लिए नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाएं  और इसे फोड़े, फुंसी पर  20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें। इस उपाय को दिन में 4 या 5 बार कर सकते हैं।   





6. लहसुन

लहसुन भी फोड़े-फुंसी का कारगर घरेलू उपचार है। इसमें एंटी-फंगल, एंटी-वायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा के संक्रमण और फोड़े-फुंसी को ठीक करने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप लहसुन की कुछ कलियां लें और इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाएं। आधे से एक घंटे बाद इसे पानी से धो लें। आप इसका इस्तेमाल दिन में 2-3 बार कर सकते हैं।




7. एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह त्वचा पर होने वाले पिंपल्स और फोड़े-फुंसी को आसानी से ठीक कर सकता है। वहीं, इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की सूजन, दर्द और लालिमा से राहत दिलाते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक चम्मच पानी के साथ मिलाएं। अब इस घोल को कॉटन की मदद से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। आप इसका इस्तेमाल दिन में 3-4 बार कर सकते हैं। इससे आपको जल्द राहत मिल सकती है।



हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-
How can we help you?:-                    
  • प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल   
  • रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
  • रोगी को प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा योग शिक्षा और ध्यान लगाने में मार्गदर्शन
  • उचित मार्गदर्शन
  • उचित सलाह डॉक्टर द्वारा परामर्श {Proper Consultation By Doctor}

OUR SERVICES Click Here

  • Physiotherapy
  • Doctor Consultations 
  • Nursing
  • Trained Attendants
  • Lab Tests
  • Counseling
  • Web Development
  • Education & Training
  • Digital Marketing

किसी भी सहायता के लिए निम्न नंबरों में सम्पर्क करें।  
05946-311012 , 8057597895, 9773510668 , 8126606024







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ