पेट में गांठ : लक्षण, कारण और उपाय

 पेट में गांठ  : लक्षण, कारण और उपचार  

Lump in Stomach: Symptoms, Causes and Treatment


Specialization:-Gastroenterologist
विशेषज्ञता:-जठरांत्र चिकित्सक

आइए पहले जानते हैं

 पेट में गाँठ की क्या है ?

पेट के क्षेत्र में किसी प्रकार की सूजन या उभार जो पेट के बाहरी तरफ को उभरा हो, उस स्थिति को पेट में गांठ होना कहा जाता है। ज्यादातर मामलों में पेट में नरम गाँठ बनती है। पर कुछ मामलों में यह कठोर भी हो सकती है , जो पूरी तरह से पेट के अंदरूनी कारणों पर निर्भर करता है। पेट में गांठ की समस्याएं ज्यादातर महिलाओं में देखी जाती हैं। महिलाओं की शारीरिक बनावट ऐसी है कि उनके पेट में बच्चेदानी होती है। यही पेट में गांठ की वजह भी बनती है। 



पेट में गाँठ के लक्षण 

Symptoms Of Stomach Lump

  • पेट में दर्द होना
  • पेट का फूल जाना
  • पेशाब के दौरान दर्द होना 
  • गांठ के आस-पास जलन होना
  • भूख में बदलाव होना
  • जी मिचलाना व उलटी जैसा महसूस होना 
  • वजन उठाते समय दर्द महसूस होना 
  • छाती में दर्द होना
  • कब्ज की समस्या होना


पेट में गांठ होने के कारण 

Causes of Lump in Stomach

पेट में गांठ होने के कई कारण हो सकते हैं. इनमें शामिल हैं: 

लिपोमा  - लिपोमा, त्वचा के अंदर बनने वाली एक कोमल चर्बी की गांठ होती है। ये धीरे-धीरे बढ़ती है। इसको छूने पर हल्की कठोर व रबर जैसी महसूस होती है।  

हीमेटोमा   -  इस स्थिति में में त्वचा के नीचे खून जम जाता है। जिसके परिणामस्वरूप रक्त कोशिकाएँ टूटने लगती हैं। यह आमतौर पर किसी प्रकार की चोट लगने के कारण ही होता है। 

हर्निया - जब पेट का कोई अंदरूनी अंग छेद के माध्यम से बाहर आने लगता है तो उस स्थिति को हर्निया कहा जाता है। इन अंगों में मुख्य रूप से पेट की मांसपेशी, ऊतक और बहुत बार आंत पेट की कमजोर दीवार में छेद करके बाहर आ जाती हैं।

पेट की गांठ नरम या कठोर हो सकती है। कुछ लोगों को इसकी वजह से दर्द भी होता है। अगर गांठ के साथ खून आ रहा है, तो यह कैंसर का लक्षण भी हो सकता है। ज्यादातर कैंसर की शुरुआत गांठ से ही होती है।  शुरुआत में गांठ छोटी होती है और उसमें दर्द नहीं रहता, इसलिए लोग इसे नजर अंदाज कर देते हैं। लेकिन, इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। तुरंत अपने डॉक्टर से इसकी जांच करानी चाहिए और उचित इलाज कराना चाहिए। 

पेट में गांठ का इलाज

Treatment of Stomach Lump

पेट में गांठ का इलाज मुख्य रूप से गांठ के कारण के आधार पर किया जाता है। गांठ के कारण पर निर्भर करते हुए इलाज में दवाएं, ऑपरेशन या अन्य विशेष प्रकार की इलाज प्रक्रिया शामिल हो सकती है। 

  • हर्निया, कैंसर या फिर आंतों में किसी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर आपको ऑपरेशन की सलाह देता है, जिसमें आपको लेप्रोस्कोपी नामक सर्जिकल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
  • कीमोथेरेपी - कीमोथेरेपी के जरिए गांठ का आकार छोटा किया जाता है। जब गांठ का आकार छोटा हो जाता है, तो कीमोथेरेपी बंद कर दी जाती है। इसके बाद ऑपरेशन से इसे निकाल दिया जाता है। 
  • सिस्ट और हीमेटोमा जैसे सामान्य कारणों की वजह से हुए पेट में गांठ के लिए इलाज की जरूरत नहीं पड़ती है। सामान्यतौर पर यह खुद-ब-खुद ठीक हो जाता है। इसके अलावा गंभीर समस्या न होने पर डॉक्टर दवाईयों के सहारे पेट में गांठ का इलाज करते हैं।

पेट में गांठ से बचाव

Prevention of Stomach Lump

  • मल त्यागने पर ज्यादा जोर न लगाएं।
  • खाना खाने के बाद लेटने और फिर अधिक शारीरिक गतिविधि न करें।
  • ज्यादा भारी चीजें न उठाएं।
  • धूम्रपान का त्याग करें।
  • Healthy लाइस्टाइल का चुनाव करें।
  • रात में हल्का भोजन करें।
  • बीमार होने पर जल्द से जल्द उसका इलाज कराएं।
  • पेट में किसी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
  • Acid Reflux बनाने वाले खाद्य पदार्थों के उदाहरण  का सेवन न करें।

पेट में गांठ के लिए कुछ घरेलू उपचार 

Some Home Remedies for Stomach Lump

पेट में गांठ की समस्या लिपोमा, हर्निया, हीमेटोमा, कैंसर, पित्ताशय की पथरी जैसे रोगों के कारण हो जाती है। लेकिन सभी का उपचार घरेलू नुस्खों की मदद से नहीं कर सकते हैं। इनमें सिर्फ चर्बियों की गांठें यानी लिपोमा का हम आसानी से घर पर उपचार कर सकते हैं। पेट में लिपोमा की गांठ से छुटकारा पाने के लिए आप निम्न घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। 

1 . पेट की गांठ को दूर करने के लिए सुबह खाली पेट कच्ची हल्दी को गर्म पानी में मिलाकर इसका सेवन करें।

2 . गांठ को दूर करने के लिए 10 से 20 ग्राम कचनार के पेड़ की छाल लें और इसे 400ml पानी में उबालकर इसका काढ़ा बना लें। जब ये पानी घटकर 50ml तक रह जाए, तो इस काढ़े को छानकर घूंट-घूंट कर पी लें।

3 . पेट की गांठ दूर करने के लिए एक चुटकी हल्दी पाउडर और चुटकी भर लताकरंज चूर्ण को लाल मूली के रस में मिलाकर पिएं। जल्द लाभ मिलेगा।

4 . गांठ वाली जगह पर बेर के पत्तों से सेक लगाएं।

5. स्मोकिंग और शराब के सेवन से बचें।

6. नियमित रूप से Exercise करना सुनिश्चित करें। 





हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-
How can we help you?:-                    
  • प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल   
  • रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
  • रोगी को प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा योग शिक्षा और ध्यान लगाने में मार्गदर्शन
  • उचित मार्गदर्शन
  • उचित सलाह डॉक्टर द्वारा परामर्श {Proper Consultation By Doctor}

OUR SERVICES Click Here

  • Physiotherapy
  • Doctor Consultations 
  • Nursing
  • Trained Attendants
  • Lab Tests
  • Counseling
  • Web Development
  • Education & Training
  • Digital Marketing

किसी भी सहायता के लिए निम्न नंबरों में सम्पर्क करें।  
05946-311012 , 8057597895, 9773510668 , 8126606024



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ