फोबिया - लक्षण, कारण और उपचार

 फोबिया - लक्षण, कारण और उपचार 

Phobia – Symptoms, Causes and Treatment




Specialization:-Psychology 
(विशेषज्ञता):-मनोविज्ञान 

आइए पहले जानते है 

फोबिया क्या है ?

फोबिया एक ऐसी बीमारी है जो अत्यधिक और जरूरत से ज्यादा डर से जुड़ी है।  जब कोई चीज़ आपको डर या चिंता महसूस कराती है और इतनी गंभीर होती है कि यह लगातार और भारी रूप से आपके जीवन को बाधित करती है।



ये डर किसी खास जगह, स्थिति या चीज से लग सकता है।यह Anxiety या Depression से अलग होता है जो किसी विशिष्ट चीज से जुड़ा होता है। फोबिया के असर से आपको बहुत ज्यादा तकलीफ का सामना भी करना पड़ सकता है। ये भी संभावना होती है कि ताकत होते हुए भी आप प्रतिक्रिया देने में ही सक्षम न हो पाएं।

फोबिया के कारण 

Causes of Phobia

  • Genetic  कारणों की वजह से भी आप फोबिया के शिकार हो सकते हैं। ऐसे बच्चे जिनके परिवार के किसी सदस्य को Anxiety Disorder की शिकायत रही हो, वह भी फोबिया के शिकार हो सकते हैं।
  • इसके अलावा तनाव देने वाली घटनाएं जैसे किसी की मृत्यु हो जाना, किसी का डूब जाना भी फोबिया को जन्म दे सकती हैं।
  • Narrow Places, ऊंची जगहों, जानवरों और कीड़े के काट लेने का भय भी ऐसे फोबिया को जन्म दे सकता है।
  • कुछ खास Medical समस्याओं का इलाज करवा रहे लोग भी फोबिया के शिकार हो सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि Brain Surgery होने के बाद कई लोगों के मन में अजीब से फोबिया जन्म लेते हैं। 
  • कई बार जरूरत से ज्यादा डांट-फटकार और Depression के कारण भी फोबिया हो सकता है।


फोबिया के लक्षण 

Symptoms of Phobia

  • डर के स्रोत का सामना करने पर  या उसको याद करने से भी अत्यधिक और तेज डर और घबराहट महसूस करना। 
  • दिल की धड़कनो का बहुत तेज हो जाना। 
  • हाथ व पैरों में कपकपी होना। 
  • चक्कर आना या हल्कापन महसूस होना। 
  • बहुत ज्यादा पसीना आना। 
  • तेज बोलना या बोल ही न पाना।  
  • सीने में जकड़न या दर्द होना। 
  • बेहोशी।
  • सांस लेने में परेशानी या तकलीफ होना। 

फोबिया के प्रकार

Symptoms of Phobia

यह कई प्रकार का हो सकता है। 

जानवरों से डर : इसके उदाहरणों में जैसे सांप, बिच्छू, छिपकली , बिल्ली, कुत्तों या अन्य जानवरों आदि से डर लगना शामिल है।

परिस्थियों से डर :  इसमें किसी विशेष परिस्थितियों से डर लगना शामिल है। जैसे : उड़ान,  driving, किसी पुल  या सुनसान जगहो में जाने से आदि। 

प्राकृतिक कारको से डर : ऊचाई, तूफान, पानी, बिजली या अँधेरे आदि से डर लगना। 

खून, Injection या चोट का डर : इसमें चोट, खून, Injection या अन्य चिकित्सा प्रक्रियाओं से डर लगता है। 


फोबिया का उपचार 

Treatment of Phobia

फोबिया के इलाज के लिए डॉक्टर कई तरह की दवाएं या थेरेपी देते हैं। इनमें शामिल हैं: 

Medication : 

कुछ मामलों में, लक्षणों को प्रबंधित करने में मदद के लिए Anti-Anxiety Medications या Antidepressants दवाएं निर्धारित की जा सकती हैं। 

Cognitive Behavioral Therapy : 

Cognitive Behavioral Therapy(CBT) को आम भाषा में Talk Therapy भी कहा जाता है। यह एक तरह की थेरेपी है, जिसमें Psychologist या Counselor से संपर्क किया जाता है। इसमें Mental Stress की वजह से आई Negative Thinking को बदलकर Positive Life की तरफ़ लाने की कोशिश की जाती है। इसे आमतौर पर Mental Health को बनाए रखने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। CBT का प्रभाव दवा की तुलना में लंबे समय तक रहता है जिससे व्यक्ति को भविष्य में स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। 



Eye Movement Desensitization and Reprocessing (EMDR) : 


Eye Movement Desensitization and Reprocessing (EMDR) एक साइकोथेरेपी है। यह एक ऐसी थेरेपी है जिसमें आंखों की हरकतों के ज़रिए बीमारी का इलाज किया जा सकता है। इसके अलावा, इसका इस्तेमाल वयस्कों और बच्चों में  Anxiety Disorders, Depression और अन्य Clinical Problem के इलाज के लिए भी किया जाता है।




योग : 

प्रतिदिन 15 - 20 मिनट योग करने से मन शांत और एकाग्रता बढ़ने के साथ - साथ भय को कम करने में मदद मिलती है।  

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि उपचार का विकल्प व्यक्ति, फोबिया के प्रकार और उसकी गंभीरता के आधार पर भिन्न हो सकता है। यदि आप या आपका कोई परिचित फोबिया से जूझ रहा है, तो व्यक्तिगत और प्रभावी उपचार दृष्टिकोण के लिए पेशेवर मदद लेने की सिफारिश की जाती है।





हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-
How can we help you?:-
                               
  • प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल 
  • प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा फिज़ियोथेरेपी   
  • रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
  • फिजियोथेरेपी अभ्यास द्वारा  परिणामों को कम करने और शक्ति, धीरज, लचीलेपन और संतुलन में गिरावट को कम करने में मदद 
  • चाल, संतुलन, मैनुअल गतिविधियों में सुधार और गिरावट के जोखिम को कम करने पर ध्यान
  • उचित मार्गदर्शन 

OUR SERVICES Click Here

  • Physiotherapy
  • Doctor Consultations 
  • Nursing
  • Trained Attendants
  • Lab Tests
  • Counselling
  • Web Development
  • Education & Training
  • Digital Marketing


किसी भी सहायता के लिए निम्न नंबरों में सम्पर्क करें।  
05946-311012 , 8057597895, 9773510668 , 8126606024


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ