Fungal Infection - कारण, लक्षण और घरेलू उपाय

 Fungal Infection - कारण, लक्षण और घरेलू उपाय 

Fungal Infection - Causes, Symptoms, and Home Remedies


गर्मियों में त्वचा पर फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी में पसीना कपड़ों पर चिपक जाता है और लंबे समय तक चिपका रहता है, जिससे फंगल इंफेक्शन हो सकता है। साथ ही, गर्मियों में साफ-सफाई न करने की वजह से भी फंगल इंफेक्शन का खतरा बना रहता है। 

Fungal Infection क्या होता है ?

Fungal Infection, अलग - अलग fungus के कारण होने वाली बीमारी है। यह बीमारी तब होती है, जब fungus शरीर के किसी हिस्से पर हमला करता है और हमारा Immune System इससे लड़ने में सक्षम नहीं होता। Fungal Infection एक छोटे से दाद-घाव से लेकर जानलेवा Infection जितना बड़ा भी हो सकता है, जो शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकता है। यह एक ऐसा Infection है जो पुरुष, महिला, बच्चे और बुजुर्गों किसी को भी प्रभावित कर  सकता है। यह शरीर के किसी भी भाग  को प्रभावित कर सकता है जैसे - हाथ , सिर, उंगली , मुँह या शरीर के अन्य कोई भाग। कई तरह के Fungs ऐसे भी हैं जो हमारे शरीर में भी पाए जाते हैं। इनमें से कुछ अच्छे भी होते हैं और कुछ हानिकारक भी।



Fungal Infection के लक्षण 

Symptoms of Fungal Infection

Fungal Infection शरीर के किस हिस्से पर हुआ है इस आधार पर लक्षण भिन्न हो सकते हैं। त्वचा पर होने वाले सामान्य लक्षण :  
  • त्वचा में लाल धब्बे या Rashes होना 
  • दाद
  • संक्रमण वाले हिस्से पर खुजली या दर्द होना 
  • त्वचा में घाव
  • जलन होना
  • त्वचा पर ऊपरी पपड़ी निकलना या खाल निकलना 
  • कई बार पस वाली फुंसियां (Pimples) होना
  • त्वचा पर दाने निकलना 

Fungal Infection के कारण 

Causes of Fungal Infection

  • कमजोर Immune System
  • गर्म और नम वातावरण
  • आनुवंशिक कारण 
  • Fungal Infection से पीड़ित व्यक्ति के सम्पर्क में आने के कारण   

Fungal Infection के घरेलू उपचार 

Home Remedies for Fungal Infection

कई ऐसे घरेलू इलाज है जिनका उपयोग Fungal Infection को दूर करने के लिए किया जाता है। ध्यान रखें कि ये सुझाव पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हैं, और यदि संक्रमण बना रहता है, तो स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर से परामर्श करना आवश्यक है। नीचे कुछ घरेलू उपचार दिए गए हैं जिनका आप Use कर सकते हैं।

1. Tea Tree Oil : 

यह अपने Antifungal गुणों के लिए जाना जाता है। इसे नारियल तेल जैसे Daily Use Oil  के साथ मिलाएं और Infected Area पर लगाएं।

2. लहसुन : 

लहसुन में Natural Antifungal गुण होते हैं। इसमें एलिसिन नामक पदार्थ ज्यादा होते हैं जो Fungus और Bacteria को रोकने में मदद करता है। Fungal Infection को रोकने के लिए आप खली पेट लहसुन का सेवन कर सकते हैं या गुनगुने पानी के साथ लहसुन की 1 - 2 कलियों का सेवन कर सकते हैं। 

3. Apple Cider Vinegar : 

Apple Cider Vinegar में Antifungal और Antibacterial गुण पाए जाते हैं। Apple Cider Vinegar को पानी में घोलें और इसे Infected Area पर लगाएं।

 4. Aloe Vera : 

एलोवेरा में Anti-Inflammatory और Antifungal गुण होते हैं। Aloe Vera जेल को सीधे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।

5. हल्दी : 

यह एक शक्तिशाली Antifungal और Anti-Inflammatory एजेंट होता है। हल्दी का सेवन संक्रमण को कम करने में मदद करता है। भोजन के अलावा एक चम्मच हल्दी को दूध में डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।  


यदि आपके लक्षण बने रहते हैं या बिगड़ जाते हैं, तो पेशेवर चिकित्सा सलाह लेना महत्वपूर्ण है।



हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-
How can we help you?:-              

प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल (तेज होम हेल्थ सर्विस)  
रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
उचित मार्गदर्शन
आहार संबंधी सलाह
उचित सलाह डॉक्टर द्वारा परामर्श {Proper Consultation By Doctor}

OUR SERVICES 

Physiotherapy
Doctor Consultations 
Nursing
Trained Attendants
Lab Tests
Counselling
Web Development
Education & Training
Digital Marketing
Yoga & Meditation 

किसी भी सहायता के लिए निम्न नंबरों में सम्पर्क करें।  
05946-311012, 9773510668 , 8126606024




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ