Acidity – Symptoms, Causes and Home Remedies

 एसिडिटी - लक्षण, कारण और घरेलू उपचार 

Acidity – Symptoms, Causes and Home Remedies


आइए पहले जानते हैं:-  

एसिडिटी क्या है ?:-

खाना खाने के बाद जब खाना पेट के अंदर पाचन तंत्र में पहुंचता है, तब इस भोजन को पचाने के लिए एक एसिड बनता है। सामान्य रूप से हमारा पेट हाइड्रोक्लोरिक एसिड का स्राव करता है जो खाने को पचाने और तोड़ने का काम करता है। जब यह एसिड पेट में जरूरत से ज्यादा बनने लगे तो एसिडिटी हो जाती है। इससे पेट में जलन होने लगती है, जो छाती तक पहुंच जाती है। इसे हार्ट बर्निंग भी कहा जाता है। 



एसिडिटी  के लक्षण:- 

Symptoms of Acidity:-

  • सीने में जलन
  • खट्टी डकारें आना
  • पेट फूलना
  • मतली और उल्टी होना
  • गले में घरघराहट होना
  • सांस लेते समय दुर्गंध आना
  • सिर और पेट में दर्द
  • भोजन करने के बाद कुछ घंटो तक सीने में जलन  लगातार बने रहना 

एसिडिटी  के कारण:- 

Causes Of Acidity:-

  • नॉन वेजिटेरियन और स्पासी फूड का अत्यधिक सेवन
  • भोजन के समय अत्यधिक पानी पीना 
  • अधिक समय तक भूखा रहना 
  • पेट की बीमारियां जैसे Peptic Ulcer, Gastroesophageal Reflux Disease, पेट में मरोड़, आदि।
  • नॉन-स्टेरायडल एंटी इन्फ्लामेट्री ड्रग जैसी दवाओं का सेवन
  • अत्यधिक चाय पीना और खाना कम खाना 
  • जल्दी - जल्दी खाना खाना या जरूरत से ज्यादा खाना 


एसिडिटी  के लिए घरेलू उपचार:- 

Home Remedies for Acidity:-

एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए ये घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं :

1. गुनगुना पानी पीना  - 

रोज़ सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है। गुनगुना पानी पीने से पाचन बेहतर होता है और Metabolism तेज  होता है। गुनगुना पानी Natural Detoxifier की तरह काम करता है।


2. सौंफ का पानी - 


सौंफ के बीजों का सेवन करने से शरीर पर क्षारीय प्रभाव पड़ता है। वे पेट के अतिरिक्त एसिड को बेअसर करने में मदद करते हैं। 1 चम्मच सौंफ को 1 गिलास पानी में 3-5 मिनट के लिए उबालें, छान लें और घूंट-घूंट करके पिएं। पाचन को बेहतर बनाए रखने के लिए भोजन से एक घंटे पहले या बाद सौंफ की चाय पिएं।


3. जीरे का पानी  - 



जीरा पाचन रस को उत्तेजित करता है और एसिडिटी और अपच जैसी पेट संबंधी समस्याओं को दूर रखता है।  दो चम्मच जीरो को एक ग्लास पानी में रातभर भिगो कर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर पिएं। आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें दालचीनी पाउडर या नमक भी मिला सकते हैं। खाली पेट जीरे का पानी पीने से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर सही रहता है।




4. दही का सेवन - 


दही में प्रोबायोटिक गुण होते हैं, जो पाचन को सही रखते हैं। दही खाने से पेट को Healthy बैक्टीरिया मिलते हैं, जिससे एसिडिटी, गैस, और जलन जैसी समस्याएं नहीं होतीं। दही खाने से पेट ठंडा और शांत रहता है। 



5. अदरक - 



अदरक में Anti-Inflammatory तत्व मौजूद होते हैं, जो पाचन शक्ति के लिए मददगार होते हैं। आप एसिडिटी से राहत पाने के लिए अदरक के टुकड़े को चबा सकते हैं। चाहें तो आप इसे पानी में उबाल कर, छान लें। जब पानी गुनगुना हो जाए, तो इसे पी सकते हैं।




6. छाछ पीना - 


छाछ में लैक्टिक एसिड और स्वस्थ बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं। अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो खाने के बाद एक कप छाछ का सेवन एसिडिटी से तुरंत राहत पाने में मदद करता है।  इससे पेट की जलन से भी राहत मिलती है।  छाछ में 90 प्रतिशत पानी होता है, इसलिए इसका सेवन आपके शरीर में हाइड्रेशन को बनाए रखने में मदद करता है। 




हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-
How can we help you?:-                    
  • प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल   
  • रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
  • रोगी को प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा योग शिक्षा और ध्यान लगाने में मार्गदर्शन
  • उचित मार्गदर्शन
  • उचित सलाह डॉक्टर द्वारा परामर्श {proper consultation by doctor}

OUR SERVICES Click Here

  • Physiotherapy
  • Doctor Consultations 
  • Nursing
  • Trained Attendants
  • Lab Tests
  • Counseling
  • Web Development
  • Education & Training
  • Digital Marketing


किसी भी सहायता के लिए निम्न नंबरों में सम्पर्क करें।  
05946-311012 , 8057597895, 9773510668 , 8126606024










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ