राष्ट्रीय खेल दिवस

 राष्ट्रीय खेल दिवस 

एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है, और स्वस्थ रहने के लिए खेलना बहुत जरूरी है, इसलिए इस बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक वर्ष भारत सहित विभिन्न देशों में खेल दिवस मनाया जाता है। भारत के बहुत सारे खिलाड़ियों ने भी खेल के माध्यम से पूरी दुनिया में प्रसिद्धि हाशिल की है तथा देश का नाम रोशन किया है, उन खिलाड़ियों में उड़न परी के नाम से मशहूर पीटी उषा, मास्टर ब्लास्टर के नाम से पुकारे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद आदि के नाम प्रमुख रूप से जाने  जाते हैं। 

हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह के जयंती पर उनके सम्मान में राष्ट्रीय खेल दिवस पूरे भारतवर्ष में बहुत ही हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाता है,उन्होंने ओलंपिक में भारत को 3 स्वर्ण पदक दिलाए हैं। 


खेल दिवस कब मनाया जाता है?

When is Sports Day celebrated?


भारत में खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है, इसी दिन 1905 में ध्यानचंद सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के एक शहर इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ था,वह हॉकी के बहुत ही कुशल खिलाड़ी थे। खेलने के दौरान अधिकतर वे गेंद को अपने हॉकी स्टिक से चिपकाए रखते थे, उनकी इसी कुशलता के कारण मेजर ध्यानचंद को “हॉकी का जादूगर” भी कहा जाता है। उन्होंने अपने पूरे करियर में लगभग 1000 गोल किए हैं जिसमें से 400 से भी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल  है, इसके अलावा 1928, 1932 तथा 1936 के ओलंपिक में वह अपनी टीम के साथ स्वर्ण पदक (gold medal) भी जीते हैं। 

हॉकी के खेल में उनके योगदान को देखते हुए 2012 में भारत सरकार ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल दिवस मनाने का फैसला किया तब से प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। 


राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व 

Importance of National Sports Day

राष्ट्रीय खेल दिवस के माध्यम से लोगों को खेल के प्रति जागरूक किया जाता है, क्योंकि खेलकूद से लोगों को कई लाभ  हैं जो हमारा शारीरिक, मानसिक विकास करने में सहायक हैं।खेलकूद से होने वाले कुछ प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं: 

  • खेलने से लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। 
  • मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी खेल बहुत जरूरी है जिससे तनाव ,चिंता  में कमी आती है।  
  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल के जरिए कई लोगों को रोजगार मिल रहा है। 
  • मनुष्य के व्यक्तित्व निर्माण (personality development) में भी खेल का बहुत बड़ा योगदान होता है । 
  • टीमवर्क भी आप खेल के माध्यम से सीख सकते हैं । 
  • खेल के जरिए आप अनुशासन  (discipline) सिखते हैं।  
  • खेलने से एकाग्रता बढ़ती  है जिससे आप किसी भी कार्य को ध्यानपूर्वक मन लगाकर कर सकते हैं। 
  • खेलने से आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है। 
  • खेलने से समस्या समाधान कौशल और संचार कौशल (communication skills) बेहतर होता है। 
इसके अलावा भी खेलने के कई लाभ हैं, इसलिए हमें शिक्षा या अन्य कार्य के अलावा कुछ समय खेलकूद पर भी देना चाहिए।  

खेल दिवस मनाने का उद्देश्य 

Purpose Of Celebrating Sports Day

राष्ट्रीय खेल दिवस का प्राथमिक उद्देश्य खेल के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना और दिन प्रतिदिन के जीवन में शारीरिक रूप से सक्रिय होना है। 

इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सरकार, शिक्षण संस्थान, खेल अकादमी, आदि विभिन्न प्रोग्राम और सेमिनार आयोजित करके राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाते हैं। 

नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाने  का एक मुख्य उद्देश्य यह भी है कि मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हॉकी के खेल में उनके योगदान को याद किया जाए तथा आजकल के युवाओं को भी खेल दिवस, युवा दिवस आदि जैसे अवसरों में खेलने के लिए प्रेरित किया जाए।  

भारत में खेल दिवस प्रत्येक वर्ष राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाता है, जिसमें भारत के राष्ट्रपति इस देश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित करते हैं। 




किसी भी सहायता के लिए निम्न नंबरों में सम्पर्क करें।  
05946-311012 , 8057597895, 9773510668 , 8126606024

 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ