सौंफ का पानी पीने से स्वास्थ्य लाभ
Health Benefits of Drinking Fennel Water
कई लोग खाने के बाद सौंफ के बीज खाना काफी पसंद करते हैं। यह भोजन को पचाने और पेट संबंधी समस्याओं को भी दूर रखने में मदद करता है। बहुत से लोग खाना खाने के कुछ देर बाद सौफं की चाय पीना भी पसंद करते हैं। और कुछ लोग रातभर सौंफ पानी में भिगोकर सुबह पीना पसंद करते हैं। सौंफ के बीज सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। सौंफ का पानी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं:
1. वजन कम करने में मददगार
सौंफ का पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इससे मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। पाचनतंत्र दुरुस्त होता है और खाना आसानी से पच जाता है। इंसुलिन का स्तर नियंत्रित रहता है।
2. Skin के लिए फायदेमंद
सौंफ में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। इसका रोजाना सेवन किया जाए, तो चेहरे से झुर्रियां ठीक हो सकती है।
3. महिलाओं के लिए फायदेमंद
अगर महिलाएं नियमित रुप से सौंफ के पानी का सेवन करती हैं, तो उनमें हार्मोन को संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती हैं। इसके आलावा यह समय पर पीरियड्स न आने की समस्या को भी दूर करता है। साथ ही पीरियड्स के दौरान पेट में हो रही ऐंठन और रक्त के बहाव को सामान्य करने में मदद करता है।
4. ब्लड शुगर कंट्रोल करता है
सौंफ डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें फाइटोकेमिकल्स जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
5. आंखों को स्वस्थ रखने में मददगार
सौंफ के पानी का सेवन करने से आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। सौंफ आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ आंखों की जलन को भी कम करने में मदद कर सकती है।
6. पेट की समस्याओं को दूर करने में मददगार
सौंफ में कई पाचनीय गुण होते हैं जो पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। सौंफ का पानी पीने से कब्ज, गैस, तनाव, और पेट दर्द की समस्या में राहत मिलती है। सौंफ आंतों में सूजन को कम करके और गैस पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करके पाचन में मदद करती है।
7. खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार
सौंफ में भरपूर मात्रा में आहार फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में आपकी मदद करता है। फाइबर पाचन तंत्र में कोलेस्ट्रॉल से जुड़ जाता है, जिससे आपके रक्तप्रवाह में अवशोषण कम हो जाता है। नियमित सौंफ के पानी के साथ, आप अपने फाइबर को बढ़ा सकते हैं, जिससे खराब कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।
सौंफ का पानी कैसे बनाएं (How to make fennel water)
- 1 बड़ा चम्मच सौंफ के बीज और 1 कप पानी लें।
- पानी को उबालें।
- उबलते पानी में सौंफ के बीज डालें।
- आँच बंद कर दें और 5-10 मिनट तक भीगने दें।
- बीजों को छान लें और फेंक दें।
- पीने से पहले पानी को ठंडा होने दें।
हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-
How Can We Help You?:-
- प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल
- उचित मार्गदर्शन
- प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा योग शिक्षा और ध्यान लगाने में मार्गदर्शन
- उचित सलाह डॉक्टर द्वारा परामर्श {Proper Consultation By Doctor}


0 टिप्पणियाँ