AIDS and HIV- Symptoms, Causes and Prevention

 एड्स और एचआईवी- लक्षण, कारण और रोकथाम 

AIDS and HIV- Symptoms, Causes and Prevention


Specialization:-A local HIV/AIDS Organization
विशेषज्ञता:-एक स्थानीय एचआईवी/एड्स संगठन
HIV एक प्रकार का वायरस है जो आपके Immune System को कमजोर कर देता है। यही आगे चलकर AIDS का कारण बनता है। इसका कोई इलाज नहीं है इससे बचने का एकमात्र उपाय जागरूकता है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए, हर साल 1 Dec को विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day) मनाया जाता है।  

आइए जानते हैं 

HIV और AIDS क्या है ?

HIV जिसका पूरा नाम Human Immunodeficiency Virus है। यह आपकी Immune System की कोशिकाओं (Cells) को संक्रमित और नष्ट कर देता है, जिससे अन्य बीमारियों से लड़ना मुश्किल हो जाता है। जब HIV आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को गंभीर रूप से कमजोर कर देता है, तो AIDS का कारण बनता है।



AIDS का पूरा नाम Acquired Immune Deficiency Syndrome है। यह एक गंभीर बीमारी है जो HIV वायरस के कारण होती है। यह HIV संक्रमण का अंतिम और सबसे गंभीर चरण है। एड्स से पीड़ित लोगों में श्वेत रक्त कोशिकाओं (White Blood Cell) की संख्या बहुत कम हो जाती है और प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो जाती है। 

उपचार के बिना, HIV संक्रमण लगभग 10 वर्षों में AIDS में बदल जाता है।

AIDS HIV पॉजिटिव के लक्षण :

Symptoms of AIDS HIV Positive :

ज्यादातर मामलों में  HIV AIDS में कम समय के लिए फ्लू जैसे लक्षणों का अनुभव होता है, जो संक्रमण होने के 2  से 6 सप्ताह में दिखते हैं। उसके बाद यह भी हो सकता है कि कई सालों तक कोई भी लक्षण न दिखे। यह पाया गया है की HIV संक्रमित 80 % लोगों में फ्लू जैसे लक्षण दिखते हैं। कुछ सामान्य लक्षण निम्न हैं : 
  • बुखार
  • ठंड लगना
  • थकान
  • गला खराब होना या गले में खरास होना
  • मांसपेशियों में दर्द
  • रात का सोते समय पसीना आना 
  • सूजी हुई लसीका ग्रंथियां (Lymph Nodes)
  • मुँह के छाले पढ़ना  
AIDS के लक्षण महिलाओं और पुरुषों दोनों में अलग - अलग होते हैं। दोनों में होने वाले अलग - अलग लक्षण :

महिलाओं में AIDS के लक्षण 
  • Period Cycle में बदलाव होना 
  • अचनाक वजन कम होना और भूख न लगना 
  • पेट में समस्या बने रहना 
  • शरीर में लाल चकत्ते(Red Rashes) पड़ना 
  • Lymph Nodes में सूजन होना
पुरुषों में AIDS के लक्षण 
  • पेशाब करते समय दर्द या जलन
  • सिरदर्द
  • थकान
  • त्वचा पर लाल चकत्ते (Rashes)
  • टॉंसिल्स में सूजन
  • दस्त
  • मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द
  • मुंह में छाले


HIV AIDS फैलने के कारण 

Causes of spread of HIV AIDS

यह जानना आवश्यक है कि HIV, संक्रमित व्‍यक्ति के साथ सामान्‍य संबंधो से, जैसे हाथ मिलाने, एक साथ भोजन करने, एक ही घडे का पानी पीने, एक ही बिस्‍तर और कपडो के प्रयोग, एक ही कमरे या घर में रहने, एक ही Toilet, Bathroom प्रयोग में लेने से, बच्‍चों के साथ खेलने से यह रोग नहीं फैलता है। कोई व्यक्ति निम्नलिखित तरीकों से HIV संक्रमित हो सकता है :

  • रक्त संचरण : कुछ मामलों में HIV वायरस रक्त संचरण के माध्यम से भी फैलता है। 
  • असुरक्षित यौन संबंध : यदि आप किसी व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाते हैं तो आप संक्रमित हो सकते हैं। 
  • संक्रमित इंजेक्शन या सुई : HIV संक्रमित व्यक्ति पर इस्तेमाल की गयी सुई का प्रयोग किसी अन्य व्यक्ति पर करने से संक्रमण फैल सकता है। 
  • गर्भावस्था या स्तनपान (Pregnancy or Breastfeeding) : यदि कोई महिला HIV संक्रमित है तो स्तनपान या गर्भावस्था द्वारा अपने बच्चे को भी संक्रमित कर सकती है।  


HIV  संक्रमण से रोकथाम 

Prevention from HIV infection

HIV एक वायरल संक्रमण है जिसे कुछ बातों को ध्यान में रखकर फैलने से रोका जा सकता है।  

  • किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल की गयी सिरिंज या इंजेक्शन का प्रयोग न करें। आपके द्वारा प्रयोग की गयी इंजेक्शन को इस्तेमाल करने के बाद फेंक दें। 
  • यदि कोई Pregnant महिला संक्रमित है तो बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए बच्चे का इलाज किया जाना चाहिए। 
  • असुरक्षित यौन संबंधों से बचना चाहिए ।




हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-
How can we help you?:-                    
  • प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल   
  • रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
  • रोगी को प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा योग शिक्षा और ध्यान लगाने में मार्गदर्शन
  • उचित मार्गदर्शन
  • उचित सलाह डॉक्टर द्वारा परामर्श {Proper Consultation By Doctor}

OUR SERVICES Click Here

  • Physiotherapy
  • Doctor Consultations 
  • Nursing
  • Trained Attendants
  • Lab Tests
  • Counseling
  • Web Development
  • Education & Training
  • Digital Marketing

किसी भी सहायता के लिए निम्न नंबरों में सम्पर्क करें।  
05946-311012 , 8057597895, 9773510668 , 8126606024




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ